
Jio 5G Launch: देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी आखिरकार सोमवार को समाप्त हो गई। इस बीच स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाने वाली देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के मालिक Akash Mukesh Ambani ने जल्द ही इंडिया में 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा भी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि सबसे पहले जियो अपने ग्राहकों को 5जी को तोहफा देने वाला है। आइए आगे जानते हैं 5जी को लेकर अंबानी की क्या प्लानिंग है।
इसी महीने लॉन्च होगा अंबानी का 5G
रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि हम पूरे भारत में 5जी रोलआउट के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाएंगे। जियो विश्वस्तरीय, किफायती 5G सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करेंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति को गति देंगे, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, विनिर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में। माननीय प्रधान मंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने में यह हमारा अगला गौरवशाली योगदान हैं”
इस बयान से उम्मीद की जा रही है कि जियो की 5जी सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। जियो ने 22 सर्किल के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदा है। यह भी पढ़ें : Airtel 5G in India : एयरटेल का दावा, 5G नेटवर्क के सबसे बेस्ट स्पेक्ट्रम किए हासिल
आकाश मुकेश अंबानी ने कहा “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह दृष्टि और दृढ़ विश्वास था जिसने जियो को जन्म दिया। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है। और अब भारत में जियो 5G तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जियो ने खरीदे ये बैंड्स
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में कुल 72097.85 MHz spectrum की नीलामी हुई है। वहीं, इस ऑक्शन में कंपनी ने 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स तथा 26 GHz High frequency bands हासिल किए हैं। साथ ही आपको बता दें कि रिलायंस जिओ इनमें से कई बैंड्स पर अपनी 5जी टेस्टिंग व ट्रॉयल पूरे कर चुकी है। इसे भी पढ़ें: 5G Spectrum Auction में किसके हिस्से आया क्या? Jio, Airtel, Vi और Adani का पूरा ब्यौरा

कितना फास्ट होगा Jio 5G?
रिलायंस जिओ से पहले अगर सरकारी आकंड़ों की बात करें तो दूरसंचार मंत्रालय यह साफ कह चुका है कि आने वाला 5जी मौजूदा 4जी से 10 गुणा ज्यादा फास्ट होगा। मंत्रालय के अनुसार 5G Network पर 20Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिल सकती है। वहीं Reliance Jio द्वारा किए गए 5जी ट्रॉयल्स पर नज़र डालें तो Jio 5G 1Gbps स्पीड पर अपना नेटवर्क टेस्ट कर चुका है। वहीं जमीनी स्तर पर देखा जाए तो रिलायंस जिओ नेटवर्क पर 420Mbps download speed तथा 412Mbps upload speed मिलने के आसार हैं जिसमें 11ms latency यानी सिर्फ 11 माइक्रोसेकेंड की लेटेंसी रहेगी।




















