Reliance Jio ने फिर मारी बाजी, Airtel और Vi को लगा बड़ा झटका

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी नई रिपोर्ट में इस साल मई के सब्सक्राइबर्स का डाटा जारी किया है। TRAI के अनुसार Airtel और Vodafone Idea ने मई में 40 लाख से अधिक ग्राहक खो दिए वहीं, Jio ही एक ऐसी टेलीकॉम कंपनी है, जिसने मई महीने में नए ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है। रिलांयस जियो ने मई 2021 में 35.5 लाख से अधिक यूजर्स को जोड़ा है। वहीं, एयरटेल ने मई में वोडाफोन आइडिया की तुलना में अधिक ग्राहक खो दिए है। एयरटेल ने जहां 43.16 लाख ग्राहक गंवाए, तो वहीं वोडाफोन आइडिया ने 42.8 लाख ग्राहक खोए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर में Reliance Jio की 36.64 फीसदी हिस्सेदारी तो वहीं एयरटेल की 29.60 फीसदी और वोडाफोन आइडिया की 23.59 फीसदी हिस्सेदारी है। TRAI के मुताबिक मई 2021 में 7.28 मिलियन कंज्यूमर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रिक्वेस्ट दी थी। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”
इसके बाद जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 43.12 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, एयरटेल को हुए नुकसान के बाद उसके कुल यूजर्स की संख्या घटकर 34.8 करोड़ रह गई है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर 27.7 करोड़ रह गई है।
Jio ने कमाया शानदार मुनाफा
कंपनी के जियो प्लेटफॉर्म ने शुद्ध मुनाफे में 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जियो ने 2519 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह बढ़ कर 3651 करोड़ रुपए हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जियो का ARPU प्रति ग्राहक कमाई 138.4 रुपये रहा। इसके सब्सक्राइवर मिक्स में बेहतरी दिखी है। इसे भी पढ़ें: 5G की राह में Jio का एक और बड़ा कदम, OPPO के साथ मिलकर किया 5G SA Network पर सफल ट्रॉयल
जियो ओपो 5जी
टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी Reliance Jio के साथ Reno 6 Series के लिए 5 जी स्टैंडअलोन नेटवर्क का टेस्ट किया है। Reliance Jio और अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने देश भर के चुनिंदा शहरों में 5G टेस्ट शुरू कर दिया है। Oppo ने कहा कि 5G SA परीक्षणों से बेहद पॉजिटिव रिजल्ट मिले जो कि 5G नेटवर्क के विकास के लिए फायदेमंद होंगे।