Airtel और Vodafone Idea के बाद Reliance Jio ने भी दिया यूजर्स को झटका, जानें क्या है नए दाम

Join Us icon

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है। इससे पहले एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea – VI) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ाे का ऐलान किया था। रिलायंस जियो ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर नई कीमतों का ऐलान किया है। रिलायंस जियो की नए प्रीपेड प्लान 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगे।

रिलायंस जियो के नए प्लान

रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान
जियोफोन के लिए प्लान
वर्तमान कीमत (रुपये)वैलिडिटी (दिन)नए कीमत (रुपये)बैनिफिट
752891
3GB/महीना, अनलिमिटेड वॉइस, 50 SMS
अनलिमिटेड प्लान (अनलिमिटेड वॉइस और डाटा)
12928155
2GB/महीना, अनलिमिटेड वॉइस, 300 SMS
14924179
1GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
19928239
1.5GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
24928299
2GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
39956479
1.5GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
44456533
2GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
32984395
6GB, अनलिमिटेड वॉइस, 1000 SMS
55584666
1.5GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
59984719
2GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
12993361559
24GB, अनलिमिटेड वॉइस, 3600 SMS
23993652879
2GB/दिन, अनलिमिटेड वॉइस, 100 SMS/दिन
डाटा एड ऑन पैक
51616 GB
10112112 GB
2513030150 GB

 

1 दिसंबर 2021 से लागू होंगे नए प्लान

रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान की बढ़ी हुई कीमतें 1 दिसंबर 2021 से लागू होंगे। रिलायंस ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बीते हफ्ते अपने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। एयरटेल और वोडाफोन की कीमत बढ़ाए जाने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि रिलायंस जियो भी जल्द अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme को टक्कर देगा Infinix, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन

JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन्स

रिलायंस जियो ने दिवाली से ठीक पहले भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next को लॉन्च कर दिया है। जियो का यह बजट स्मार्टफोन गूगल की पार्टनर्शिप में पेश किया है। रिलायंस जियो के इस स्मार्टफोन में 720 X 1440 पिक्सल रेजलूशन वाली 5.45 इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। जियो और गूगल का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आधारित PRAGATI UI पर रन करता है। JioPhone Next में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Best 32 inch LED Smart TV in India : कम बजट में ख़रीदे बेस्ट फ़ीचर पैक और दमदार स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट 

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here