आज से महंगे हुए AIRTEL के सभी प्रीपेड प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Join Us icon

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। एयरटेल ने बीते सोमवार को अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बढ़ी हुई क़ीमतों का ऐलान किया था। एयरटेल के ठीक बाद वोडाफोन आइडिया ने भी अपनी प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाया था। संभव है कि नए साल में रिलायंस जियो भी अपने प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा सकता है। एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ाई हैं, जो आज 26 नवंबर से लागू हो गई हैं। यहां हम आपको एयरटेल के बढ़े हुए रिचार्ज प्लान की कीमत और बेनिफिट के बारे में बता रहे हैं।

15 रिचार्ज प्लान हुए महंगे

एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में मौजूद 15 रिचार्ज प्लान महंगे किए है। एयरटेल ने जिन रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई हैं वो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां हम आपको एयरटेल के रिचार्ज प्लान की नई कीमत और मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

airtel-plan-hike

Airtel के 28 दिन वैधता वाले प्लान

  • Airtel Rs 79 वाले प्लान को बदल कर कंपनी ने 99 रुपए का कर दिया है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इसमें यूजर्स को 200MB डाटा, 128 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा।
  • Airtel प्रीपेड प्लान लिस्ट में अब Rs 149 की कीमत Rs 179 होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और कुल 2जीबी डाटा मिलेगा।
  • Airtel Rs 219 वाले प्लान के लिए यूजर्स को Rs 265 चुकाने होंगे। वहीं, इसमें मिलने वाले लाभ की बात करें तो ग्राहकों को इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और डेली 1जीबी डाटा मिलेगा।
  • 28 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट में अब ग्राहकों को Rs 249 प्लान के लिए 299 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1,5 जीबी डाटा मिलेगा।
  • इस लिस्ट में मौजूद Airtel के Rs 298 के लिए 359 रुपए की चुकाने होंगे। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।

airtel

Airtel के 56 दिन वैधता वाले प्लान

  • Airtel के 56 दिन वैधता वाले प्लान की बात करें तो इस लिस्ट में मौजूद Rs 399 प्लान के लिए अब ग्राहकों को Rs 479 रुपए खर्च करने होंगे। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1,5 जीबी डाटा मिलेगा।
  • वहीं, लिस्ट में मौजूद Rs 449 प्लान की कीमत बढ़ाकर Rs 549 कर दी गई है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।

airtel-1

Airtel के 84 दिन वैधता वाले प्लान

  • 84 दिन की वैधता के साथ कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज Rs 378 के लिए अब ग्राहकों को Rs 455 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कुल 6 जीबी डाटा मिलेगा।
  • इसके अलावा Rs 598 वाले प्लान के लिए Rs 719 की कीमत चुकानी होगी। रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
  • साथ ही एयरटेल के Rs 698 प्लान की कीमत अब Rs 839 कर दी गई है। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।

airtel

Airtel के 365 दिन वैधता वाले प्लान

    • एयरटेल के Rs 1,498 प्रीपडे प्लान की कीमत अब ग्राहकों को Rs 1,799 रुपए पड़ेगी। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कुल 24 जीबी डाटा मिलेगा।
    • इसके अलावा Airtel Rs 2,498 प्लान की कीमत बढ़ाकर कंपनी ने Rs 2,999 कर दी है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार

Airtel डाटा टॉप-अप

कंपनी ने डाटा टॉप-अप की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। एयरटेल के Rs 48 के लिए ग्राहकों को अब 58 रुपए देनें होंगे, जिसमें 3GB कुल डाटा मिलेगा। इसके अलावा Rs 98 की कीमत अब 118 रुपए कर दी गई है, जिसमें 12GB डाटा दिया जाएगा। वहीं, Rs 251 प्लान की कीमत अब Rs 301 पड़ेगी। इस प्लान में 50जीबी डाटा मिलेगा। यह भी पढ़ें : Motorola, Xiaomi अगले साल लॉन्च करेंगे 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन, Samsung करवाएंगा अभी और इंतजार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here