Reliance Jio जल्द शेयर मार्केट में लेकर आएगी IPO

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Reliance-Jio-IPO-Feat.jpeg

Mukesh Ambani की टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर है कि मुकेश अंबानी जियो की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराने की तैयारी में है। साल 2022 में जियो का आईपीओ ( Intial Public Offering) आ सकता है। इस बात की जानकारी CLSA की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जियो 100 अरब डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू के साथ इस साल अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। वहीं, एक रिपोर्ट बताती है कि रिलायंस जियो के लगभग 427 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं, जो इसे भारत का सबसे बड़ा दूरसंचार सेवा प्रदाता बनाता है। यह पहली बार नहीं होगा जब हम रिलायंस जियो आईपीओ के बारे में सुन रहे हैं क्योंकि कंपनी ने Reliance AGM 2020 के दौरान आईपीओ लॉन्च करने की अपनी योजना का खुलासा किया था।

Jio IPO

सीएलएसए ने एक नोट में कहा है कि रिलायंस जियो (आईपीओ) / अलग लिस्टिंग की पेशकश कर सकता है। वहीं, नोट में बताया गया कि 13 निवेशकों को प्री-आईपीओ हिस्सेदारी की बिक्री के बाद, जिसमें फेसबुक को 10 प्रतिशत और Google को 2020 में 8 प्रतिशत शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, CLSA ने यह भी कहा कि 2022 में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में बड़े आयोजन होंगे। इसके अलावा CLSA के एक विश्लेषक ने कहा कि Jio Platforms ने Facebook, Google, Intel Capital, Qualcomm Ventures सहित कई विदेशी निवेशकों से 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसे भी पढ़ें: 209 रुपये का प्लान, जानें Jio और Airtel में कौन है बेस्ट

गौरतलब है कि शेयर बाजार के निवेशकों के लिए Reliance Jio में निवेश कर मोटी कमाई का सुनहरा मौका मिलेगा। आपको बता दें 2016 में टेलीकॉम कारोबार को लॉन्च करने वाली Reliance Jio महज पांच सालों में Bharti Airtel और Vodafone Idea को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी है। हालांकि, अंबानी जियो में 33% हिस्सेदारी 13 निवेशकों को बेच चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Jio का नया सरप्राइज, फ्री कॉलिंग और 912.5GB डाटा के साथ ले आया नया रिचार्ज

CLSA की रिपोर्ट के अनुसार Jio के मोबाइल बिजनेस की वैल्यूएशन 99 बिलियन डॉलर ( लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपए) है। इसमें होम ब्रॉडबैंड जियोफाइबर कारोबार भी शामिल है जिसकी वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर ( लगभग 37,500 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है। साथ ही CLSA के मुताबिक Jio IPO पूरे टेलिकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन के लिहाज से एक बड़े उत्प्रेरक का काम करेगा।