रिलायंस ने दिया भरोसा नहीं बंद होगा जियोफोन का प्रोडक्शन

Join Us icon

कल ही यह जानकारी मिली थी कि देश में मोबाईल और टेलीकॉम बाजार में बदल कर रख देते वाली रिलायंस जियो 4जी फीचर फोन के बाद अब 4जी एंडरॉयड स्मार्टफोन वाली है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि वोडाफोन और एयरटेल द्वारा स्मार्टफोन पेश किए जाने के बाद जियो इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती। जल्द से जल्द स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कंपनी अपने फीचर फोन जियोफोन का प्रोडक्शन रोक रही है तथा स्मार्टफोन के निर्माण में लग गई है। लेकिन अब इस खबर के बाद रिलायंस जियो की ओर से भी एक बड़ा बयान आया है।

लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

मीडिया ​रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि एंडरॉयड स्मार्टफोन को पहले पेश करने के लिए रिलायंस जियो अपने फीचर फोन का काम कुछ समय के लिए बंद कर रही है तथा फीचर फोन को रोक कर स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। लेकिन अब जियो द्वारा इस बात को सिरे से नकार दिया गया है। जियो ने कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझती है तथा उनके भरोसे को पूरा करते हुए जल्द से जल्द जियोफोन हर व्यक्ति तक पहॅुंचाएगी।

jiophone-home

जियो ने अपने बयान से जियोफोन का प्रोडक्शन बंद करने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। जियो ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने जियोफोन को प्रीबुक किया है उन तक फोन की डिलीवर करना कंपनी की पहली प्राथमिकता है और जल्द से जल्द कंपनी अपने इस फोन को हर व्यक्ति तक पहॅुंचाएगी। जियोफोन की डिलीवर पहले ग्रामीण ईलाकों में की जाएगी तथा इसके बाद फोन को शहरों और मैट्रो सिटीज़ में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फीचर फोन के बाद जियो ला रहा है अब बेहद सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन

गौरतलब है कि 21 जुलाई को जियोफोन को लॉन्च किया गया था। वहीं 24 अक्टूबर को यह प्रीबुकिंग के लिए गया था। मात्र 24 घंटे में ही कंपनी 60 लाख से ज्यादा फोन प्रीबुक कर रिकॉर्ड बना दिया था। रिलायंस जियो ने कहा है कि जल्द ही कंपनी जियोफोन के अगली प्रीबुकिंग की अगली तारीख की घोषणा करेगी।