Jio का धमाका, लाया 5 नए रिचार्ज प्लान, कीमत सिर्फ 48 रुपये से शुरू

Join Us icon
Highlights

  • जियो ने गेमिंग के लिए पांच नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं।
  • JioGames Cloud की प्रो पास की आम कीमत ₹398 है।
  • जियो भारत में तेजी से अपने 5G और फाइबर नेटवर्क को फैला रही है।

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने गेमिंग के लिए पांच नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन गेमिंग प्लान्स के साथ यूजर्स को JioGames Cloud का फ्री एक्सेस मिलेगा। बता दें कि JioGames Cloud, रिलायंस जियो की क्लाउड गेमिंग सर्विस है, जो यूजर्स को PC, Jio सेट-टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन पर प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा देती है। हालांकि क्लाउड गेमिंग कोई नई चीज नहीं है, लेकिन जियो भारत में तेजी से अपने 5G और फाइबर नेटवर्क को फैलाकर इस गेमिंग मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

अब जियो के ये पांच प्रीपेड प्लान्स ऐसे यूजर्स को टारगेट करते हैं जो बिना गेम डाउनलोड किए, सीधे क्लाउड के जरिए गेम खेलना चाहते हैं। JioGames Cloud की प्रो पास की आम कीमत ₹398 है और इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। लेकिन इन नए प्लान्स के साथ, यूजर्स को यह सर्विस मुफ्त में मिलेगी। चलिए आगे आपको जियो के नए 5 गेमिंग प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Jio गेमिंग प्लान्स 

प्लानवैधताडाटा बेनिफिटJioGames Cloudअन्य फायदे
₹483 दिन10MB3 दिन तकयह डाटा वाउचर है, इस्तेमाल के लिए बेस प्लान जरूरी है
₹987 दिन10MB7 दिन तकडाटा वाउचर, बेस प्लान होना जरूरी
₹29828 दिन3GB28 दिन तकडाटा वाउचर, एक्टिव बेस प्लान जरूरी
₹49528 दिन1.5GB/दिन + 5GB28 दिन तकअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud, JioCinema Mobile, FanCode (28 दिन)
₹54528 दिन2GB/दिन + 5GB + अनलिमिटेड 5G28 दिन तकअनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, JioTV, JioAICloud, JioCinema Mobile, FanCode (28 दिन)

 

  1. Jio का 48 रुपये वाला गेमिंग ऐड-ऑन प्रीपेड रिचार्ज प्लान 10MB हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है। इसमें 3 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में वैधता अवधि के बराबर समय के लिए JioGames Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल होता है।
  2. Jio का 98 रुपये का गेमिंग ऐड-ऑन प्लान 10MB हाई-स्पीड डाटा और 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 7 दिनों तक JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  3. Jio का 298 रुपये वाला गेमिंग ऐड-ऑन प्लान 3GB हाई-स्पीड डाटा और 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए JioGames Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। जो यूज़र लंबे समय तक JioGames Cloud का मुफ्त एक्सेस चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  4. Jio के 495 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा देता है। इसमें JioGames Cloud और FanCode का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसके अलावा, JioHotstar, JioTV और 50GB Jio AICloud स्टोरेज का तीन महीने का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी ग्राहकों को दिया जाता है।
  5. Jio का 544 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी JioGames Cloud और FanCode का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। साथ ही JioHotstar, JioTV और 50GB Jio AICloud स्टोरेज का तीन महीने तक फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Note: सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद यूज़र्स 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here