
चीन के वुहान में नवंबर 2019 से कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई थी। वहीं, आज इस वायरस की चपेट में चीन समेत पूरा विश्व आ चुका है। इस खतरनाक वायरस को देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों की बंदी की घोषणा की है। वहीं, इस महामारी को देखते हुए टेलिकॉम ऑपरेटर की ओर से MyJio App में एक नए फीचर्स को ऐड किया गया है।
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स कोरोना संक्रमण के बारे में तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं। जियो ऐप में मिलने वाले इस फीचर को कंपनी ने ‘कोरोना वायरस इन्फो ऐंड टूल’ का नाम दिया है। फोन में मौजूद माए जियो ऐप के हैमबर्गर मेन्यू पर टैप करके ऐक्सेस किया जा सकता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक मैसेज यूजर्स को दिखाई देगा।

इसमें लिखा है, ‘कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक बीमारी है, जो ऐसे नए वायरस की वजह से हो रही है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया। कृपया नीचे दिए गए ऑप्शंस की मदद से इस बारे में ज्यादा जानें और खुद को अपडेट रखें।’
यूजर्स को इस ऐप पर यह चेक करने का ऑप्शन मिल रहा है कि किन लक्षणों के पाए जाने पर कोरोना संक्रमण हो सकता है और कौन से लक्षण सामान्य जुकाम या फ्लू से जुड़े हैं। आगे तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि किन सवालों का जवाब देकर आप पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस है या नहीं।
कोरोना वायरस टेस्ट में आप कुछ समान्य सावल किए जाएंगे, जैसे कि आपकी उम्र क्या है, आप किसी विदेश यात्रा पर गए हैं या नहीं, आपको कोल्ड या कफ है। इसके आखिर में आपको जवाब मिलेगा कि आपको Covid-19 का रिस्क कितना है।
वहीं, टेस्ट सेंटर पर टैप करने पर जियो यूजर्स को देशभर में बनाए गए सभी टेस्ट सेंटर्स की राज्यवार लिस्ट पूरे अड्रेस के साथ दिए जाएगी। इस फीचर में कोरोना वायरस चेक करने के अलावा टेस्ट सेंटर्स की लिस्ट, आंकड़े, हेल्पलाइन और FAQ जैसे ऑप्शन शामिल हैं।
नोट: अगर आपके पास माए जियो ऐप नहीं है तो आप लिंक पर क्लिक कर कोरोना वायरस के लक्षण को चेक कर सकते हैँ।





















