Jio ने लॉन्च किया नया और खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों को खुश करते हुए वेब ब्राउजिंग ऐप Jio Pages के अंदर एक नया और खास फीचर जोड़ा है। कंपनी ने इस फीचर को Study Mode के नाम के साथ पेश किया है। कंपना के अनुसार इस फीचर को खासतौर पर छात्रों के लिए तैयार किया गया है। वहीं, JioPages आपके Android टीवी और जियो सेट-टॉप बॉक्स पर काम करता है। इसका मतलब है कि छात्र बड़ी स्क्रीन पर इस फीचर का उपयोग कर पाएंगे और स्मार्टफोन और लैपटॉप में होने वाले डिस्ट्रैक्शन से बच सकेंगे। आइए आगे आपको Study Mode फीचर की खासियत और कैसे इसका उपयोग करना है इस बात की जानकारी देते हैं।

JioPages का Study Mode फीचर

‘स्टडी मोड’ फीचर को खास तौर पर छात्रों के लिए ही तैयार किया गया है। इस फीचर की मदद से स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए क्लास के हिसाब से कॉन्टेंट उपलब्ध कराएगा। इतना ही नहीं इस फीचर में हर क्लास के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से चैनल के सुझाव भी मिलेंगे। यूजर्स अपने पसंदीदा सब्जेक्ट को तेजी से एक्सेस करने के लिए उन्हें ‘फेवरिट’ कैटेगरी में एड कर सकेंगे। इसके अलावा एजुकेशन वेबसाइट्स लिंक दिए जाते हैं, ताकि यूजर्स सीधा उन वेबसाइट पर डायरेक्ट पहुंच जाएं और गूगल पर सर्च करने में उनका समय खराब न हो। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट
jiopages-study-mode

ऐसे करें Study Mode फीचर का उपयोग

  • स्टडी मोड का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में जियो Jio Pages ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • फोन के अलावा JioPages आपके Android टीवी और जियो सेट-टॉप बॉक्स पर काम करता है।
  • डाउनलोड होने के बाद एप ओपन करें।
  • यहां आपको मोड चुनने का ऑप्शन मिलेगा उसमें स्विच मोड का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
  • इन मोड पर आप स्टडी मोड को एक्टिवेट कर सकेंगे।

गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने पिछले साल अक्टूबर में ब्राउजिंग ऐप Jio Pages को लॉन्च किया था। जियो पेज की बात करें तो यह प्लेटफॉर्म काफी सुरक्षित है और 8 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं यूजर्स जियो पेज वेब ब्राउजर में गूगल, बिंग, एमएसएन और डक-डक गो सर्च इंजन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here