Reliance Jio दे रहा है 120GB तक डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम मार्केट में आते ही रिलांयस जियो ने अपनी फ्री सेवा के दम पर प्रतियोगी कंपनियों को काफी पीछो छोड़ दिया था। लेकिन, समय के साथ अब जियो को टक्कर देने के लिए लगभग सभी कंपनियां कम कमीत में ज्यादा से ज्यादा लाभ दे रही हैं। जियो शुरू से ही अपने डाटा प्लान को लेकर काफी चर्चा में रही है। यूजर्स को कंपनी द्वारा दिए जाने वाले डाटा प्लान सबसे ज्यादा पसंद आते रहे हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने पिछले हफ्ते नए डाटा पैक्स को पेश किया है।
जियो ने वर्क फ्रॉम होम डाटा पैक को पेश किया है। Reliance Jio द्वारा पेश किए गए नए डाटा पैक को एड-ऑन पैक की तर्ज पर पेश किया गया है, जिसका मतलब है कि नए प्लान में यूजर्स को बिना डेली डाटा लिमिट के साथ इंटरनेट डाटा मिलता रहेगा। लेकिन, इन डाटा पैक में किसी प्रकार की कॉलिंग और वैलिडिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।

120जीबी डाटा

नए डाटा एड ऑन पैक की कीमत 151 रुपए, 201 रुपए, और 251 रुपए है। तीने पैक में यूजर्स को क्रमश: 30GB, 40GB, और 50GB डाटा मिलता है। कुळ मिलाकर इन डाटा पैक में यूजर्स को 120जीबी डाटा दिया जा रहा है। इनका रिचार्ज ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया जा सकता है।
Reliance jio subscribers reach 38 crores last financial quarter 1284 crore GB 87634 minute voice call
बता दें कि इससे पहले जियो ने चुनिंदा डाटा वाउचर प्लान अपग्रड किया था। इनमें ज्यादा डेटा और दूसरे नेटवर्क पर भी मुफ्त वॉइस कॉल का ऑफर दिया जा रहा है। 4जी डाटा वाउचर को जियो ग्राहक तभी रिचार्ज कर सकता है जबकि उनके पास पहले से ही कोई एक्टिव प्लान हो। इसे भी पढ़ें: Jio दे रहा है 14000 से भी ज्यादा कॉलिंग मिनट और 100GB तक डाटा, जानें कैसे उठाएं फायदा

डाटा के साथ फ्री कॉलिंग

वहीं, वर्क फ्रॉम डाटा एड ऑन पैक के अलावा कंपनी के पास 4जी जियो प्रीपेड डेटा वाउचर्स भी हैं। इन वाउचर्स की कीमत 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये में आते हैं। इनमें क्रमशः 800MB, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इन वाउचर्स में नॉन-जियो नेटवर्क पर क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट कॉलिंग मिनट भी मुफ्त मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: JioPhone के बेस्ट प्लान, 1500 मिनट्स और 96GB डाटा के साथ फ्री मिलेगी ये सर्विस

बता दें कि रिलायांस जियो ने ने पिछले साल अपने ग्राहकों को झटका देते हुए आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया था। इसे आसान करते हुए कंपनी ने जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करने के लिए अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर को पेश किए थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here