Jio प्रीपेड यूजर्स के लिए आया बेहद ही शानदार ऑफर, मिल रहा है 1,995 रुपये का डिस्काउंट पाने का मौका

Reliance Jio शुरू से ही अपने यूजर्स का खास ख्याल रखती आई है। कंपनी एक ओर जहां कम से कम कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स पेश करती है वहीं दूसरी ओर अपने उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग ऑफर व स्कीम लाती रहती है। हाल ही में जियो ने घोषणा की थी कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए Jio Prime Membership फ्री कर रही है। वहीं अब यह कंपनी अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज पर 1995 रुपये तक का बेनिफिट दे रही है।
Jio की ओर से एक खास ऑफर की शुरूआत की गई है। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है जिसके तहत यूजर्स को 1995 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। TOI की रिपोर्ट से पता चला है कि अपने जियो नंबर पर रिचार्ज करवाने पर Jio यूजर्स को डिस्काउंट वाउचर दिए जा रहे हैं जिनसे रिलायंस की ही शॉपिंग साइट AJIO पर खरीदारी के दौरान सीधे 1995 रुपये की छूट प्राप्त होगी।
यह है ऑफर
Reliance Jio के इस ऑफर का लाभ कंपनी के उन प्रीपेड ग्राहकों को दिया जा रहा है जो 198 रुपये और 399 रुपये का प्लान यूज़ करते हैं। ऑफर के तहत इन दोनों प्लान्स के रिचार्ज पर यूजर्स को इतने ही रुपये के कूपन दिए जाएगे। 198 रुपये के रिचार्ज पर 198 रुपये का वाउचर और 399 रुपये के रिचार्ज पर 399 रुपये का वाउचर प्राप्त होगा।
Jio की ओर से एक यूजर को अधिकतम 5 वाउचर कूपन दिए जाएगे। इस तरह से 198 रुपये का प्लान यूज़ करने वाले यूजर्स को 990 रुपये का वाउचर और 399 रुपये का रिचार्ज करने वाले यूजर को 1995 रुपये के कूपन मिलेंगे।
AJIO के इन कूपन्स का यूज़ भी उपभोक्ता एक महीने में एक बार ही कर पाएगे। 198 रुपये वाले कूपन को रिडिम करने के लिए यूजर को शॉपिंग कार्ट में कम से कम 999 रुपये की वैल्यू वाला सामान जोड़ना होगा जिसपर डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह 399 रुपये का कूपन यूज़ करने के लिए 1399 रुपये तक के सामान की शॉपिंग करनी होगी। Reliance Jio का यह ऑफर 14 जुलाई तक वैध है।
Jio Sixer Pack
Reliance Jio ने क्रिकेट विश्व कप 2019 के खास मौके पर सिक्सर पैक पेश किया है जिसकी कीमत 251 रुपये है। इस पैक का फायदा यह होगा कि यदि आपके फोन का मौजूदा पैक खत्म भी हो गया है तो भी आप मैच लाइव देख सकेंगे। इस पैक की वैधता 51 दिनों की है और इस प्लान में कुल 102 जीबी डाटा मिलेगा। जियो ने इस ऑफर के लिए हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक फ्री में वर्ल्ड कप 2019 के सभी मैच अपने फोन पर लाइव देख सकेंगे।
खास बात यह है कि जियो का यह ऑफर पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में यदि आप एक जियो यूजर हैं तो आप अपने फोन में आसानी से फ्री में क्रिकेट विश्व कप 2019 के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। आप जियो टीवी ऐप या फिर हॉटस्टार ऐप पर फ्री में मैच देख सकेंगे, हालांकि आपके फोन में जियो का सिम कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही जियो ग्राहक प्ले, जियो की बेहद लोकप्रिय जियो क्रिकेट प्ले को माईजियो ऐप पर खेल सकेंगे गिफ्ट भी जीत सकेंगे।