फिर से मुकेश अंबानी ने दिया मुफ्त का तोहफा, जियो प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए फ्री, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा नया प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/reliance-jio-mumbaioffice-1.jpg

जैसा कि मालूम है 31 मार्च को रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप का आखरी दिन है। इसे लेकर बहुत पहले से ही चर्चा शुरू हो गई थी कंपनी अब क्या करने वाली है। इसे लेकर यूजर्स के दिमाग में कई तरह के सवाल थे, 1 अप्रैल क्या प्राइम मेंबरशिप का प्लान खत्म हो जाएगा या फिर कंपनी नए शुल्क के साथ इसे लागू करेगी? आज जियो ने इसका जवाब दे दिया है। जियो के पुराने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने पुराने यूजर्स के लिए कंप्लिमेंटरी बेनिफिट तहत मेंबरशिप को एक साल के लिए फ्री कर दिया है। अर्थात यदि आप पहले से जियो यूजर हैं और आपने जियो का प्राइम मेंबरशिप प्लान पहले से ले रखा है तो अपको अ​ब फिर से शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं है।

कंपनी ने प्रेस वि​ज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पुराने यूजर्स के लिए कॉम्पलिमेंटरी आॅफर के तहत प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त कर दिया गया है जबकि नए यूजर्स को शुल्क चुकाना होगा। हालांकि नए यूजर्स के लिए भी अच्छी बात है कि शुल्क में बदलाव नहीं किया गया है और 99 रुपये के शुल्क पर एक साल के लि प्राइम मेंबरशिप पाया जा सकता है।

जियो का प्राइम मेंबरशिप 13 मार्च 2019 तक के लिए वैध होगा इस दौरान आप डाटा रिचार्ज के साथ जियो के अन्य सर्विसेज़ का लाभ मुफ्त में उठा पाएंगे। आप प्राइम मेंबरशिप को जियो स्टोर, जियो की वेब साइट या माई जियो ऐप नवीनीकरण करा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने प्रोस विज्ञप्ति में यह भी लिखा है कि पुराने यूजर्स के लिए फ्री मेंबरशिप सीमित समय के लिए ही मुफ्त होगा।

नए यूजर्स को सिम लेने के साथ ही 99 रुपये शुल्क चुकाकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं लेकिन पुराने यूजर माई जियो ऐप से अपने प्राइम मेंबरशिप को मुफ्त में एक साल तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको माई जियो ऐप को ओपेन करना है। वहां आपको कॉम्लिमेंटरी मेंबरशिप को 12 महीने तक लिए बढ़ाने क विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करना है। इसके साथ ही आपको मेंबरशिप की अवधी को एक साल तक के लिए बढ़ा दी जाएगी।