
रिलायंस जियो को इंडियन टेलीकॉम बाजार में दस्तक दिए डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। पिछले साल ठीक इसी वेलेंटाईन डे के दिन जियो ने अपने ट्वीटर अकाउंट से अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को प्यार भरे अंदाज में वेलेंटाईन की शुरूकामनाएं दी थी। जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को हैश टैग ‘विद लव फ्रॉम जियो’ के साथ ये मैसेज भेजा था। आज उस बात को 1 साल बीत जाने के बाद एक बार फिर जियो का प्यार उमड़ा है। जियो ने एक बार फिर वेलेंटाईन डे का ट्वीट किया है, और इस बार यह ट्वीट पहले से ज्यादा मजेदार है।
Dear 160 million Jio users and our friends who still reside in SIM slot 2, you hold a special place in our heart. Happy Valentine’s Day. #WithLoveFromJio #ValentinesDay #ValentinesDay2018 pic.twitter.com/GVh2qSeraW
— Reliance Jio (@reliancejio) February 14, 2018
जियो ने इस बार अपने ट्वीट हैंडल से ट्वीट करते हुए अन्य टेलीकॉम कंपनियों की चुटकी ली है। जियो ने कहा है कि, ‘160 मिलियन जियो यूजर्स के साथ ही जो हमारे दोस्त ‘सिम स्लॉट 2’ में रहते हैं, वह जियो के दिल में खास जगह रखते हैं। इसके साथ ही जियो ने आज फिर हैश टैग ‘विद लव फ्रॉम जियो’ वेलेंटाईन की शुभकामना दी है।
ट्वीट देखकर साफ होता है कि जियो ने ‘सिम स्लॉट 2’ के नाम के अन्य टेलीकॉम कंपनियों की ओर ईशारा किया है। जियो के इस ट्वीट का भरपूर मजा ट्वीटर यूजर्स ने भी उठाया है। यूजर्स ने अपने अपने स्टाईल और अंदाज में जियो व अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नाम पर मस्ती की है। बहरहाल जियो के ट्वीट के जवाब में अभी किसी अन्य टेलीकॉम ने कोई भी कमेंट नहीं किया है।






















