Jio ने फिर मारी बाजी! एक महीने में जोड़े 2.17 मिलियन सब्सक्राइबर, Airtel के पास इसके आधे भी नहीं

Join Us icon

मार्च 2025 के टेलीकॉम डेटा के मुताबिक, Reliance Jio ने एक बार फिर से भारतीय टेलीकॉम मार्केट में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने विभिन्न कैटेगरी में प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में दोगुनी से ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़कर अपनी लीडरशिप और मजबूत कर ली है। खासतौर पर 5G Fixed Wireless Access (FWA) और वायरलेस सर्विसेज में Jio का दबदबा साफ नजर आया।

सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर

मार्च 2025 में पूरे टेलीकॉम सेक्टर में कुल 2.93 मिलियन नए सब्सक्राइबर जुड़े, जिनमें से 2.17 मिलियन सब्सक्राइबर सिर्फ Jio ने जोड़े। यानी इंडस्ट्री के कुल एडिशन में Jio का मार्केट शेयर 74 प्रतिशत से ज्यादा रहा। Visitor Location Register (VLR) सब्सक्राइबर एडिशन की बात करें तो Jio ने 5.03 मिलियन यूज़र्स जोड़े और इस सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 86 प्रतिशत रहा।

AirFiber में सबसे बड़ी कंपनी

5G Fixed Wireless Access (FWA), जिसे इंडस्ट्री का सबसे तेज़ी से बढ़ता सेगमेंट माना जा रहा है, उसमें भी Jio ने बड़ी बढ़त बनाई है। मार्च 2025 तक Jio के 5G AirFiber (FWA) यूज़र्स की संख्या 5.6 मिलियन रही और मार्केट शेयर 82 प्रतिशत से ज्यादा रहा। तुलना करें तो Airtel के इस सेगमेंट में सिर्फ 1.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

Airtel से करीब दोगुना आगे Jio

डेटा के मुताबिक, VLR, वायरलेस, वायरलाइन और 5G AirFiber सभी कैटेगरी में Jio ने Airtel के मुकाबले लगभग 2x ज्यादा यूज़र्स जोड़े। वायरलेस सेगमेंट में Jio ने 2.17 मिलियन नए यूज़र्स जोड़े जबकि Airtel ने 1.25 मिलियन। वहीं 5G AirFiber में Jio ने 0.34 मिलियन और Airtel ने 0.16 मिलियन नए यूज़र्स जोड़े। वायरलाइन में भी Jio के 0.15 मिलियन एडिशन के मुकाबले Airtel के 0.07 मिलियन ही रहे।

airtel-109-and-111-plan-vs-jio-75-91-125-and-119-149-and-155-rs-plan

भारत का सबसे तेज़ नेटवर्क

Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio भारत में 2024 की दूसरी छमाही में सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क प्रदाता रहा, वो भी सभी टेक्नोलॉजी को मिलाकर और खासतौर पर 5G में भी कंपनी की लीड बरकरार रही। इससे यह भी साफ हो गया है कि तेज़ स्पीड के साथ-साथ कंपनी का यूज़रबेस भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

अन्य कंपनियों की स्थिति

Airtel ने मार्च 2025 में कुल 1.25 मिलियन वायरलेस यूज़र्स जोड़े और बाकी कैटेगरी में भी कंपनी ने कुछ बढ़त दर्ज की। हालांकि, Jio की तुलना में Airtel का परफॉर्मेंस हर सेगमेंट में कमजोर रहा। इंडस्ट्री के अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले भी Jio का दबदबा बना रहा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here