Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone Idea : जानें रोज 2GB डाटा वाला किसका प्लान है सबसे बेस्ट

Join Us icon

भारत में टेलीकॉम कंपनियों के बीच काफी कॉम्पिटिशन है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतर प्लान ऑफर करती है। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन – आइडिया अपने ग्राहकों को कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। यहां हम आपको Relince Jio, Airtel और Vi के ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ग्राहकों को रोज 2GB डाटा के साथ अनलिमिडेट कॉलिंग जैसे बेनिफिट मिलते हैं।

Reliance Jio के डेली 2GB डाटा वाले प्लान

रिलायंस जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में 6 प्लान ऐसे हैं, जिसमें कंपनी रोजाना 2GB का डाटा ऑफर करती है। जियो का सबसे अफोर्डेबल प्लान 249 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डाटा, 28 दिनों की वैलिडिटी, डेली 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है।

डेली 2GB डाटा वाला दूसरा प्लान 444 रुपये का है, जिसमें 56 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा, रोजाना 100 SMS और अनलमिटेड कॉलिंग मिलते हैं। इसके साथ ही 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB का डाटा और अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही 2399 रुपये वाले प्लान में जियो के यूजर्स को रोज 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इन चारों प्लान में यूजर्स को Jio Apps का फ्री एक्सेस भी मिलता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 Pro में हो सकता है Android फोन वाला ये खास फीचर

jio-best-monthly-plan-with-3-gb-data-in-india

इन चार प्लान के साथ साथ जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में दो और प्लान भी शामिल है, जिसमें यूजर्स को OTT ऐप Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इन दोनों प्लान की कीमत 598 रुपये और 2699 रुपये हैं। दोनों प्लान की वैलिडिटी क्रमश: 56 दिन और 365 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में रोज 2GB का डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100SMS भी मिलते हैं।

देखें लेटेस्ट वीडियोः Poco X3 Pro vs Redmi Note 10 Pro Max vs Realme 8 Pro: Battery and Temperature Test

Airtel के डेली 2GB डाटा वाले प्लान

एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पोर्टफोलियो में 7 प्लान्स हैं, जिसमें यूजर्स को रोज 2GB डाटा मिलता है। इनमें से 298, 449, 698 और 2498 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को क्रमश: 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन और एक साल की वैलिडिटी मिलती है। बेनिफिट्स की बात करें तो सभी प्लान में रोज 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

airtel-smartphone

इसके साथ ही तीन प्लान्स जिसमें डेली 2GB डाटा के साथ यूजर्स को OTT ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है। इनमें 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन के साथ 28 दिनों तक डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही 599 और 2698 रुपये वाले प्लान में यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग रोजाना 100 Sms मिलते हैं। इन प्लान के वैलिडिटी की बात करें तो यह क्रमश: 56 दिन और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह भी पढ़ें : Jio के धमाकेदार प्लान, 75 रुपये से शुरू, डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी मुफ्त

वोडा-आइडिया (Vi) के डेली 2GB डाटा वाले प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) के डेली 2GB वाले डाटा प्लान्स में कई में यूजर्स को डबल डाटा का बेनिफिट मिलता है। Vi के डबल डाटा वाले प्लान्स की बात करें तो 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोज 4GB डाटा मिलता है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिन की है। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट भी मिलते हैं।

इसके साथ ही Vi के 595 रुपये, 795 रुपये और 2595 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डाटा मिलता है। इन तीनों प्लान की वैलिडिटी 56 दिन, 84 दिन और 365 दिन की है। इसके साथ ही तीनों प्लान Zee5 के सब्सक्रिप्शन के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100एसएमएस मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here