
टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने जियोफाइबर पोस्टपेड ग्राहकों (JioFiber Users) के लिए 22 अप्रैल से “एंटरटेनमेंट बोनांजा” लॉन्च किया है। दरअसल जियोफाइबर के 399 रू और 699 रू के प्लान्स बेसिक इंटरनेट प्लान्स थे, जिनमें 30 और 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती थी। अब रिलायंस जियो ने इन प्लान्स के साथ एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने का फुल इंतजाम कर दिया है। इन नए प्लान्स का फायदा नए व मौजूदा दोनों ग्राहक दोनों ही उठा सकेंगे। आइए आगे आपको इस नए प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Jiofiber Plan
कंपनी के नए प्लान के अनुसार यूजर्स 399 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले अनलिमिटेड हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान के साथ 100 या 200 रू प्रतिमाह एडिशनल पेमेंट कर पूरे 14 ओटीटी ऐप्स का लाभ उठा पाएंगे। वहीं, 100 रूपये अतिरिक्त दे कर ग्राहक जियो के एंटरटेनमेंट प्लान का लाभ ले सकेंगे जिसमें उन्हें 6 एंटरटेनमेंट OTT ऐप मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: JIO 5G लॉन्च डेट से लेकर स्पीड और प्लान की पूरी जानकारी, जानें यहां
इसके अलावा 200 रूपये के एंटेरटेनमेंट प्लस प्लान में 14 ऐप शामिल किए गए हैं। अगर बात करें 14 ऐप्स की तो इसमें डिज़्नी+ हॉटस्टार, Zee5, Sonyliv, Voot, Sunnxt, Discovery+, Hoichoi, Altbalaji, Eros Now, Lionsgate, ShemarooMe, Universal+, Voot Kids, JioCinema शामिल हैं। साथ ही आपको बता दें कि जियोफाइबर से एक समय में की डिवाइस जोड़े जा सकते हैं ऐसे में ग्राहक मोबाइल और टीवी दोनों पर इन ऐप्स के मनोरंजक कार्यक्रम देख सकेंगे।
एंटरटेनमेंट बोनांजा के तहत कंपनी ने अपने नए पोस्टपेड यूजर्स के लिए एंट्री कॉस्ट शून्य कर दी है। यानी यूजर्स को करीब 10 हजार रू कीमत की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी, जिनमें इंटरनेट बॉक्स (गेटवे राउटर), सेट टॉप बॉक्स और इंस्टालेशन चार्ज शामिल है। लेकिन इसके लिए ग्राहक को जियोफाइबर पोस्टपेड कनेक्शन का प्लान लेना होगा। इसे भी पढ़ें: 5G आने से पहले एक बार फिर 4G डाउनलोड स्पीड का बादशाह बना JIO, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
लेटेस्ट वीडियो
30 दिनों का मिलेगा फ्री ट्रायल
गौरतलब है कि कंपनी की तरफ से आपको 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिल रहा है। फ्री ट्रायल के बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको इस कनेक्शन के साथ कंटीन्यू करना है या फिर नहीं। अगर आपको ट्रायल के दौरान ये सर्विस समझ नहीं आती है तो आपके पास दूसरी सर्विस में स्विच करने का पूरा मौक़ा होता है। लेकिन, फ्री ट्रायल के लिए कुछ टर्म एंड कंडिशन हैं जो कि आप कंपनी की साइट पर देख सकते हैं।




















