लाइफ कनेक्ट सीरीज में रिलायंस लॉन्च करेगा तीन नए फोन: सुनील दत्त

Join Us icon

भारत में रिलायंस जियो सर्विस को अधिकारिक रूप से लॉन्च करने के पहले ही कंपनी ने लाइफ ब्रांड के फोन भारत में पेश किए थे जिनमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट था और लगभग एक साल में कंपनी ने 20 से ज्यादा मॉडल लॉन्च कर अपनी 4जी सर्विस लॉन्च से पहले वोएलटीई फोन की कमी को पूरी कर दी। हालांकि पिछले कुछ माह पर नजर डालें तो रिलायंस ने बहुत कम ही लाइफ ब्रांड के फोन लॉन्च किए हैं। परंतु अब फिर से कंपनी अपने स्मार्टफोन मॉडल को बढ़ाने वाली है।

हाल में नए रिलायंस ने कनेक्ट सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने सी459 और सी451 को उतारा था। वहीं अब तीन नए फोन लाने वाली है। ये सभी फोन अगले कुछ महीनों में ही लॉन्च होंगे। हमें यह जानकारी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसि​डेंट सुनील दत्त ने दी। हमारे एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि इस साल हमने कम फोन लॉन्च किए हैं लेकिन फिलहाल बाजार में लाइफ ब्रांड के तहत कई फोन पहले से उपलब्ध हैं।”

lyf-c451

उन्होंने आगे कहा कि, ”अभी लाइफ कनेक्ट सीरीज के तहत ही फोन आएंगे। कुछ दिन पहले ही हमने दो फोन लॉन्च किए हैं वहीं जल्द ही 3 से 4 नए मॉडल आने वाले हैं।”

एप्पल आइफोन 7, आइफोन 7 प्लस और आइफोन 6 सहित सभी आईफोन की कीमत में हुई भारी कमी

हालांकि उन्होंने फोन के कीमत की जानकारी नहीं दी लेकिन इतना जरूर बताया कि कम रेंज में होंगे और 10,000 रुपये से कम के बजट में होंगे। गौरतलब है कि लाइफ कनेक्ट सीरीज में लॉन्च दोनों फोन फिलहाल 5,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। ऐसे में नए फोन को लेकर भी यही आशा की जा सकती है।

नोकिया ला रहा है 4,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता एंडरॉयड फोन, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ

लाइफ सी459 की कीमत 4,699 रुपये है जबकि सी451 को कीमत 4,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। सी451 में 480×854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है जो आशाही 2डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। लाइफ सी459 के स्पेसिफिकेशन भी लगभग समान हैं।