
Update: जियो ने आज अपनी ब्रॉड बैंड सर्विस जियो फाइबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। 5 सितंबर से इस सर्विस को लाभ आप ले पाएंगे और कंपनी के इसके साथ फ्री में एचडी से लेकन 4के टीवी तक मुफ्त दे रही है। जियो की इस सर्विस की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Reliance Industries इस सोमवार यानि 12 अगस्त को अपनी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन कर रही है। कंपनी की यह वार्षिक बैठक हर साल आयोजित की जाती है जिसमें Reliance एक ओर जहां कंपनी के पिछले साल का लेखा-जोखा बताती है वहीं नई योजनाओं व प्रोजक्ट्स का विमोचन करने के साथ ही आने वाले वर्ष में कंपनी के लक्ष्यों का खांचा भी सेट करती है। दो दिन बाद आयोजित होने वाली Reliance की AGM इस बार कुछ खास होने की उम्मीद है। इस मंच से कंपनी Jio Phone 3 और GigaFiber जैसी बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
Jio Phone 3
12 अगस्त को होने वाली Reliance AGM में कंपनी की ओर से नया 4जी फीचर फोन Jio Phone 3 पेश किया जा सकता है। Jio Phone 3 को लेकर चर्चा है कि कंपनी इस फोन को मीडियाटेक के चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि मीडियाटेक के वरिष्ठ अधिकारी यह पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी एक नए 4G फीचर फोन के लिए काम कर रही है जिसके लिए मीडियाटेक ने KaiOS से हाथ मिलाया है।
KaiOS को हम अभी तक लॉन्च हुए Jio Phone और Jio Phone 2 में भी देख चुके हैं। ऐसे में Jio Phone 3 में मीडियाटेक चिपसेट की बात कबूली जा सकती है। वहीं Jio Phone में और फीचर्स क्या होंगे इसके लिए 12 अगस्त तक का इंतजार करना होगा। उम्मीद प्रबल है कि इस AGM में Reliance Jio Phone 3 से पर्दा उठा देगी। यह फोन टच स्क्रीन हो सकता है तथा Jio Phone 3 की कीमत 4,500 रुपये तक होने की उम्मीद है।
Jio GigaFiber
Reliance कंपनी ब्राडबैंड क्षेत्र में दस्तक देते हुए अपने हाई-स्पीड फाइबर-टू-होम (FTTH) Jio GigaFiber को भी कंपनी की एजीएम में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। Jio GigaFiber लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है तथा इसकी ट्रायल व प्लान्स से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं। Jio GigaFiber एक एफटीटीएच यानि फाइबर टू दी होम सर्विस है जो हाई स्पीड इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराएगी।
Jio Home TV
जियो होम टीवी को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चा है कि टेलीकॉम व ब्राडबैंड क्षेत्र में आने के बाद कंपनी डीटीएच क्षेत्र में भी हाथ आज़माना चाहती है। कंपनी की 42वीं वार्षिक बैठक में रिलायंस की ओर से Jio Home TV को लेकर भी कोई घोषणा की जा सकती है ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि हो सकता है कि इस दिन कंपनी सिर्फ Jio Home TV सेवा को पेश करें और बाजार में आने में इसे थोड़ा वक्त लग जाए। चर्चा है कि इस सर्विस के सब्सक्रिप्शन पैकेज में किफायती दाम पर 600टीवी चैनल्स तक मिल सकते हैं।
Jio Triple Pay
सुपर फास्ट स्पीड पर इंटरनेट देने के साथ ही Jio की नज़र इंटरनेट सुविधा को सस्ते दामों पर देने की भी होगी। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार GigaFiber के साथ ही कंपनी Jio Triple Pay नाम का बेस प्लान भी पेश कर सकती है। बताया जा रहा है इस प्लान में ब्राडबैंड सब्सक्राइबर्स को 600 रुपये में 100जीबी तक कम्प्लीमेंटरी डाटा दिया जाएगा जो 50एमबीपीएस की स्पीड पर काम करेगा।
Jio B2B platform
कम्यूनिकेशन्स व नेटवर्क पर काम करने के साथ ही Reliance कंपनी 12 अगस्त को AGM में अपना बिजनेस-टू-बिजनेस यानि B2B प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। यह सर्विस खास तौर पर दुकानदारें व किराना स्टोर्स चलाने वाले लोगों के लिए होगी। Jio B2B सर्विस से Reliance कंपनी Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को टक्कर देगी। इस सर्विस के साथ मोहल्ले की दुकानें भी ऑनलाईन व्यापार से जुड़ेगी।
Jio देगा फ्री में HD/4K LED TV और Setup Box, जानने के लिए यहां क्लिक करें




















