सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी: भाईजान बनाएंगे स्मार्टफोन, जानें क्या होगा इसका नाम

चल बेटा सेल्फी ले ले रे… सल्लू भाई का यह गाना तो सबकी जुबान पर है। हो सकता है आप लोग सेल्फी लेते वक्त यह गाना गुनगुनाते भी हो लेकिन बॉलीवुड के दंबग खान सिर्फ सेल्फी तक नहीं रूकने वाले। चलिए आपको साफ शब्दों में बता देते हैं कि बीइंग ह्यूमन के बाद अब सलमान खान अपना मोबाईल ब्रांड लॉन्च करने वाले है और इसका नाम होगा ‘बीइंग स्मार्ट‘।
रिलायंस जियो के रिचार्ज पर पेटीएम दे रहा है 30 रुपये का कैश बैक, साथ में डाटा आॅफर भी
ईकनॉमिक टाईम्स ने खबर प्रकाशित करते हुए इस बात को सार्वजनिक किया है कि सलमान खान जल्द ही मोबाईल बाजार में ‘बीइंग स्मार्ट’ के साथ कदम रखने वाले है। अपने इस ब्रांड के तहत वह स्मार्टफोन्स का निर्माण करेंगे जो मध्यम बजट की श्रेणी में रहते हुए 20,000 रुपये से कम की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक बीइंग स्मार्ट बहुत जल्द भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। इस ब्रांड के तहत बनने वाले स्मार्टफोन के लिए सलमान के साथ कुछ अन्य इन्वेस्टर भी जुड़ चुके हैं। बीइंग स्मार्ट के मैन्यूफेक्चर और असेंबल के लिए चीनी प्लांट से भी बात पक्की की जा चुकी है।
7,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन एंडरॉयड फोन जिनमें है 3जीबी रैम
खबर के अनुसार कम कीमत पर बेहरतीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक अच्छा स्मार्टफोन देने के लिए सलमान खान और उनकी टीम सैमसंग और माइक्रोमैक्स से जुड़े लोगों के साथ मिलकर मैनेजमेंट कर रही है।