Samsung के 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV पर मिल रहा 5,200 का कूपन डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/samsung-55-inch-mini-led-4k-vision-ai-tv-1.jpg

यदि आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहा है, तो सैमसंग का 55-इंच वाला Mini LED 4K Vision AI TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि सैमसंग का यह टीवी अभी अमेजन पर 10 प्रतिशत छूट के साथ 53,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि इसकी एमआरपी 59,990 रुपये है। अच्छी बात यह है कि टीवी पर 5,200 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 48,700 रुपये तक आ सकती है। हालांकि कूपन की उपलब्धता और शर्तें खरीदारी के समय जरूर जांच लें। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI 1,895 रुपये प्रति माह से शुरू होती है और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स, HDFC बैंक डेबिट कार्ड, Bajaj Finserv EMI कार्ड और Amazon Pay Later पर EMI ब्याज में 5,411 रुपये तक की बचत मिल सकती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,617 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

सैमसंग का यह टीवी 4K Ultra HD (3840 x 2160) रिजॉल्यूशन और Mini LED Processor 4K के साथ आता है। इसमें 4K Upscaling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर क्लैरिटी और ज्यादा डिटेल के साथ दिखाने में मदद करती है। Mini LED HDR, HDR10+, Pure Spectrum Color और Supreme Mini LED Dimming जैसे फीचर्स पिक्चर की ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं Contrast Enhancer और Color Booster अलग-अलग सीन में विजुअल क्वालिटी को और बेहतर करते हैं।

टीवी में 50Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही, गेमिंग के लिए Auto Game Mode, ALLM, VRR और HGiG जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो गेम खेलते समय लेटेंसी और स्क्रीन टियरिंग को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, Football Mode भी दिया गया है, जो स्पोर्ट्स कंटेंट देखने वालों के लिए उपयोगी फीचर है।

साउंड के लिए सैमसंग के इस 55 इंच टीवी में 30W स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसमें Object Tracking Sound Lite दिया गया है, जो स्क्रीन पर एक्शन के हिसाब से साउंड को ज्यादा डायनामिक बनाने में मदद करता है। इसके साथ Q-Symphony और Adaptive Sound जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। अगर आपके पास Samsung का कम्पैटिबल साउंडबार है, तो Q-Symphony के जरिए टीवी और साउंडबार के स्पीकर्स को साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह टीवी Samsung के स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ आता है और इसमें Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Vision AI Companion, वॉयस असिस्टेंस रिमोट, Google Cast, AirPlay और मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी Alexa और Google Assistant वाले कम्पैटिबल AI स्पीकर्स के साथ भी काम करता है। Karaoke Mic, Daily+, Universal Guide और Quick Remote जैसे फीचर्स इसे सामान्य टीवी से ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।

वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या होम थिएटर कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, USB-A पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Ethernet LAN का सपोर्ट मिलता है। Anynet+ (HDMI-CEC) की मदद से कम्पैटिबल डिवाइस को एक ही रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।