10 हजार से सस्ता Samsung 5G Phone, इसमें है 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 128GB Memory

Join Us icon

अगर आप उन लोगों में से हैं जो Samsung के फोन चलाना पसंद करते हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्शन लेकर आए हैं जो 10 हजार रुपये से कम में 5G कनेक्टिविटी, 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी बढिया स्पेसिफिकेशन्स देगा। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A14 5G फोन की जिसे केवल 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

10 हजार से सस्ता सैमसंग 5जी फोन

4GB RAM और 128GB Storage वाला सैमसंग गैलेक्सी ए14 जनवरी महीने में भारत में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 15,499 रुपये थी। लेकिन अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल को 5,500 रुपये कम में बेचा जा रहा है। इस वेबसाइट पर यह वाला Samsung Galaxy A14 5G मॉडल 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह प्राइस इसे बजट का Best Samsung 5G Phone Under 10000 में से एक बनाता है।

लगे हाथ बता दें कि सैमसंग गैलक्सी ए14 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 8,999 रुपये में तथा 6GB RAM और 128GB Storage वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल फोन Dark Red, Light Green और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन को फ्लिपकार्ट पर देखने या खरीदनें के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy A14 5G is available for Rs 8000 discount

Samsung Galaxy A14 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6″ FHD+ 90Hz Display
  • Samsung Exynos 1330
  • 50MP Rear camera
  • 15MP Selfie Camera
  • 15W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन स्क्रीन के साथ 16एम कलर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस फोन का डायमेंशन 167.7 x 78.0 x 9.1एमएम और वजन 210 ग्राम है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A14 5G एंड्रॉयड ओएस आधारित वनयूआई पर लॉन्च किया गया है जिसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलने वाला आक्टाकोर एक्सनॉस 1330 प्रोसेसर दिया गया है। यह सैमसंग फोन रैम प्लस फीचर से लैस है जिसमें जरूरत के हिसाब से वचुर्अल रैम को बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी ए14 5जी की एक खास बात यह भी है कि फोन 2 साल की ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज़ में यह फोन 2​ दिन आराम से निकाल सकता है। लगे हाथ बताते चलें कि यह Samsung Galaxy A14 5G फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

Samsung Galaxy A14 5G खरीदें या नहीं?

गैलेक्सी ए14 5जी फोन बेशक कुछ पुराना हो गया है लेकिन इस फोन में मौजूद 10 5G Bands इसे सेग्मेंट का बेस्ट 5जी कनेक्टिविटी वाला फोन बनाते हैं। फोन की स्क्रीन बड़ी है और बैटरी पावरफुल है। इसी तरह Galaxy A14 5G का कैमरा भी रेंज के हिसाब से सही है। हॉं, यहां प्रोसेसेर को कुछ पुराना कहा जा सकता है लेकिन One UI के साथ यह स्मूथ प्रोसेस करता है और यूजर्स को परेशान नहीं करेगा। कुल मिलाकर अगर इस रेंज में कोई सैमसंग फोन चलाना चाहते हैं तो गैलेक्सी ए14 5जी को चुना जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here