Samsung Galaxy A06 5G का गीकबेंच स्कोर आया सामने, देखें संभावित खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • गैलेक्सी ए06 5जी ने गीकबेंच सिंगल और मल्टी-कोर राउंड में 731 और 1,816 स्कोर किया है।
  • हैंडसेट के लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ आने की उम्मीद है।
  • यह फोन ब्रांड की A0x सीरीज में पहला 5G फोन हो सकता है।

Samsung Galaxy A06 4G को सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। जबकि 5G वर्जन को कथित तौर पर GSMA डेटाबेस पर देखा गया था। जिसमें Samsung Galaxy A06 5G मार्केटिंग नेम की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब नए अपडेट में A06 5G गीकबेंच पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। बता दें कि अपकमिंग मोबाइल A0x सीरीज का पहला 5G फोन हो सकता है इसकी कीमत भी कम होने का अनुमान है। आइए, आगे लिस्टिंग में सामने आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A06 5G गीकबेंच

  • 91मोबाइल्स द्वारा देखी गई सैमसंग गैलेक्सी ए06 5G गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर ‘SM-A066B’ सामने आया है, जो पहले की GSMA डेटाबेस लिस्टिंग से मेल खाता है।
  • फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 731 और मल्टी-कोर राउंड में 1,816 स्कोर हासिल किया है।
  • Samsung Galaxy A06 5G एंड्राइड 15 ओएस पर काम सकता है, जिस पर वन यूआई 7 कस्टम स्किन दी जानी चाहिए।
  • फोन में 3.43GB (4GB) रैम वैरियंट होने की उम्मीद है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य विकल्प भी हो सकते हैं।
  • ऑक्टा-कोर चिपसेट में 2.0GHz पर क्लॉक किए गए छह कोर और 2.40GHz पर दो कोर होंगे। सोर्स कोड सेक्शन में ग्राफिक्स के लिए माली G615 MC2 GPU का खुलासा हुआ है।
  • संभावना है कि चिपसेट MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है।

फिलहाल गीकबेंच के जरिए सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी के बारे में यही जानकारी मिली है, लेकिन जब से यह ऑनलाइन दिखाई देने लगा है, आने वाले दिनों में इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने आ सकती है। हालांकि, लॉन्च की सटीक समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि घोषणा जल्द ही हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी, ज्यादातर A-सीरीज फोन की तरह भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि यह गैलेक्सी ए06 4जी से थोड़ा महंगा हो सकता है, जिसकी कीमत 4GB+64GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये और 4GB+128GB वर्जन के लिए 11,499 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here