सैमसंग भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है सस्ता और टिकाऊ 5G स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा 50MP कैमरा

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Join Us icon

Samsung भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग ने अपनी इंडियन वेबसाइट में अपकमिंग Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। सैमसंग का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में काफी पहले ही दस्तक दे चुका है। भारत में पिछले काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा है। सैमसंग ने दिसंबर 2021 में इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया था। कुछ दिनों पहले ही Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन का यूरोपियन वेरिएंट गूगल प्ले कंसोल के डेटाबेस में लिस्ट किया गया था।

MySmartPrice ने कुछ दिनों पहले ही Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन के यूरोपियन मार्केट की प्राइसिंग और कलर वेरिएंट को लेकर जानकारी शेयर की थी। अब सैमसंग के Galaxy A13 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज Samsung India की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इससे कंफर्म होता है कि सैमसंग का यह फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। सैमसंग के इंडिया वेबसाइट पर यह फोन मॉडल नंबर SM-A136B के साथ लिस्ट हुआ है जो कि यूरोपियन मॉडल जैसा ही है।

Samsung Galaxy A13 5G Support Page Goes Live

Samsung Galaxy A13 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग के बजट स्मार्टफोन Galaxy A13 5G में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A13 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें ग्राफ़िक्स के लिए Mali G57 GPU दिया जाएगा।

इसके साथ ही कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग के Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इस हाई रेजोलेशन कैमरा सेंसर के साथ सैमसंग के इस फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में LED फ्लैश का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन का वजन 195 ग्राम है।

Samsung Galaxy A13 5G कीमत

Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि इस फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 250 डॉलर (करीब 19,400 रुपये) हो सकती है। वहीं एक दूसरी लीक रिपोर्ट के मुताबिक 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 209 यूरो (करीब 17,400 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 239 यूरो (करीब 19,900 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here