Samsung Galaxy A15 4G मॉडल एफसीसी साइट पर लिस्ट, देखें फोन की डिटेल

सैमसंग कुछ समय में Samsung Galaxy A15 4G मॉडल अपनी ए सीरीज लाइनअप में लेकर आ सकता है। डिवाइस को हाल ही में गीकबेंच साइट पर भी देखा गया था, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल मिली थी। वहीं, अब Galaxy A15 4G एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आया है। आइए, आगे आपको फोन से जुड़ी तमाम जानकारी विस्तार से वताते हैं।
Samsung Galaxy A15 4G एफसीसी सर्टिफिकेशन
- आप इमेज स्लाइड में देख सकते है कि Samsung Galaxy A15 4G मॉडल FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर SM-A155M मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
- लिस्टिंग के अनुसार आगामी Galaxy A15 4G 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
- इससे यह भी संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन में डुअल सिम, माइक्रोएसडी कार्ड और एनएफसी सपोर्ट होगा।
Samsung Galaxy A15 4G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy A15 4G फोन में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन पर 120Hz तक रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर मीडियाटेक हेलिओ जी99 चिपसेट से लैस बताया गया था।
- मेमोरी: डाटा स्टोर करने के लिए गीकबेंच लिस्टिंग में फोन 4GB रैम के साथ लिस्टेड था। वहीं, इसके लॉन्च के वक्त अन्य बड़े वैरियंट भी आ सकते हैं।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A15 4G एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट कर सकता है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8+5MP के दो अन्य लेंस लगाए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी के साथ 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- अन्य: Samsung Galaxy A15 4G में डुअल सिम 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Samsung Galaxy A15 4G फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हो सकता है।