Samsung Galaxy A24 लॉन्च से पहले गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट, जानें किन फीचर्स से हो सकता है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Galaxy-A24.jpg
Highlights

Samsung Galaxy A24 तुर्की में जल्द ही लॉन्च होने वाला है, इसका खुलासा कंपनी ने कुछ समय पहले किया था। हालांकि, लॉन्च डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, अब फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। टेक वेब साइट प्राइसबाबा की टीम ने डिवाइस को SM-A245F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। आइए जानते हैं…

लिस्टिंग में सामने आईं ये डिटेल

लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में एआरएम माली जी57 जीपीयू के साथ मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट से लैस होगा। वहीं, डिवाइस में 4GB रैम होगी और यह बॉक्स से बाहर Android 13 पर चलेगा। इसमें 450 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी के साथ 1080×2324 एफएचडी डिसप्ले होगा।

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने इस फोन का सपोर्ट पेज सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर देखा था है, जो इशारा करता है कि इसकी इंडिया लॉन्चिंग भी जल्द हो सकती है। इसके अलावा कई लीक और रिपोर्ट ने अपकमिंग गैलेक्सी ए-सीरीज फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो चुका है।

सैमसंग गैलेक्सी ए24 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  1. मोबाइल में 1080 x 2408 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन हो सकती है।
  2. यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
  3. सैमसंग गैलेक्सी ए24 4जी को एंडरॉयड 13 ओएस के साथ वनयूआई 5 पर पेश किया जा सकता है।
  4. मोबाइल फोन को मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है।
  5. फोन 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में आ सकता है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
  7. रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल  और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है।
  8. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
  9. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
  10. यह स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट कर सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए24 की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)