
Samsung अपने नए फोन को इंडिया में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसकी खबर काफी समय से आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ए-सीरीज के अंदर Samsung Galaxy A24 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। 91मोबाइल्स ने सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर Samsung Galaxy A24 का सपोर्ट पेज देखा है, जो इशारा करता है कि इसकी लॉन्चिंग करीब आ सकती है। आधिकारिक सपोर्ट पेज से डिवाइस के मॉडल नंबर का भी पता चलता है। आइए आगे इस सैमसंग गैलेक्सी A24 के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के बारे में आपको बताते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A24 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव
जैसा कि ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है अपकमिंग Samsung Galaxy A24 (मॉडल नंबर Samsung SM-A245F/DS) के साथ सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर सपोर्ट पेज पर लाइव हुआ है। हालांकि सपोर्ट पेज पर हमें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी समझ नहीं आई है।
सैमसंग गैलेक्सी A24 की स्पेसिफिकेश्स (संभावित)
Samsung Galaxy A24 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही संभवतः इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर के मामले में, Samsung Galaxy A24 बॉक्स से बाहर नए Android 13-आधारित OneUI 5.0 स्किन को बूट करने की संभावना है।
डिवाइस के कैमरों की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी ए24 में कथित तौर पर OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 25W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की संभावना है।










