
सैमसंग ने पिछले साल अपना Galaxy A25 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसे लगातार भारतीय यूजर्स द्वारा पसंद किया गया है। इसी को देखते हुए ब्रांड द्वारा फोन पर पूरे 4,000 रुपये की छूट प्रदान की जा रही है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे लेटेस्ट डिस्काउंट डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy A25 5G डिस्काउंट डिटेल्स
- Galaxy A25 5G मोबाइल दो स्टोरेज ऑप्शन में सेल किया जाता है।
- फोन के 8GB रैम +128GB वैरियंट और 8GB रैम +256 जीबी मॉडल पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
- ऑफर के साथ बेस मॉडल आपको 22,999 और टॉप ऑप्शन 25,999 रुपये में मिल जाएगा।
- यह दोनों मेमोरी विकल्प लॉन्च के वक्त 26,999 और 29,999 रुपये में आए थे।
- Samsung Galaxy A25 5G डिवाइस ग्राहकों को ब्लू ब्लैक, ब्लू और येलो जैसे तीन कलर्स में मिलेगा।
कहां से खरीदें Samsung Galaxy A25 5G
- Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।
- कंपनी वेबसाइट पर इसका प्राइस पहले की तरह 26,999 और 29,999 रुपये ही है।
- यह मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है, लेकिन यहां ऑफर्स ऑफलाइन स्टोर से अलग हैं।
क्या आपको Samsung Galaxy A25 5G लेना चाहिए
सैमसंग की ए-सीरीज लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है। Samsung Galaxy A25 5G फोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। इसलिए इसे लेटेस्ट ही माना जाएगा। जिसकी वजह से 4,000 रुपये कम कीमत में डिवाइस खरीदना बुरा विकल्प नहीं है। इसमें आपको एक्सिनोस 1280 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 5,000एमएएच बैटरी और 12 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy A25 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी में 6.5 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 1080 x 2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है।
- प्रोसेसर: फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सिनोस 1280 आक्टाकोर प्रोसेसर लगा है।
- कैमरा: Samsung Galaxy A25 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें एलइडी फ्लैश, ओआईएस के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया गया है।
- फ्रंट कैमरा: Samsung Galaxy A25 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बैटरी को फटाफट चार्ज करने के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
- अन्य: मोबाइल में डुअल सिम 5G,4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Samsung Galaxy A25 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ था। जिसे ओएस और सुरक्षा अपग्रेड मिलते हैं।












