Samsung Galaxy A34 5G और A54 5G की कीमतें हुई लीक, जानें कितने रुपये में लॉन्च हो सकते हैं ये 5जी फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Samsung-Galaxy-A52s-5G.jpg
Highlights

Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G की लॉन्च डेट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि ये दोनों 5जी फोन इसी महीने मार्केट में एंट्री ले सकते हैं। लेकिन कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही इन दोनों सैमसंग फोंस का प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है। एक विदेशी टिपस्टर ने दोनों फोंस के मैमोरी वेरिएंट तथा यूरोपियन कीमत शेयर की है, जिसकी जानकारी आगे आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A34 5G Price

टिपस्टर ने सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी को लेकर कहा है कि यह मोबाइल EUR 419 में लॉन्च होगा तथा यह प्राइस इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 35,500 रुपये के करीब है।

Samsung Galaxy A54 5G Price

लीक में गैलेक्सी ए54 5जी फोन का भी 128जीबी मैमोरी वेरिएंट सामने आया है जिसकी कीमत EUR 519 (तकरीबन 45,400 रुपये) बताई है। गौरतलब है कि यह यू​रोपियन प्राइस है ऐसे मे इन सैमसंग फोन की कीमत इंडिया में अपेक्षाकृत कम ही होगी।

Samsung Galaxy A54 5G Specifications

91मोबाइल्स को कुछ दिनों पहले मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार गैलेक्सी 54 5जी 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसमें कंपनी का ही एक्सनॉस 1380 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन आईपी67 रेटिड होगा जिसके साथ डुअल सिम, एनएफसी, ओटीजी और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे।

Samsung Galaxy A54 के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी दिया जाएगा जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो/बोका लेंस मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy A34 5G Specifications

सैमसंग गैलेक्सी 34 5जी में भी 6.6 इंच की लार्ज फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यह मोबाइल भी आईपी67 सर्टिफाइड होगा

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो/बोका लेंस दिया जाएगा। Samsung Galaxy A34 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा वहीं अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन्स गैलेक्सी ए54 जैसे ही होंगे।