Samsung Galaxy A35 जल्द होगा लॉन्च, NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/samsung-galaxy-a35-5g-galaxy-a55-5g-bis-litsing-support-page-details.jpg

सैमसंग गैलेक्सी A35 थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि ए-सीरीज फोन जल्द ही कई बाजारों में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेष रूप से गैलेक्सी A55 के साथ गैलेक्सी A35 के लिए आधिकारिक सपोर्ट पेज हाल ही में भारत और अन्य देशों में लाइव हुआ था। यहां आगे आपको अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी A35 के संबंध में नए जानकारी दी गई हैं।

Samsung Galaxy A35 NBTC सर्टिफिकेशन डिटेल्स

Samsung Galaxy A35 स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)

91mobiles द्वारा देखे गए आधिकारिक वेबसाइट पर सपोर्ट पेज से संकेत मिलता है कि गैलेक्सी A35 डुअल-सिम सपोर्ट करेगा। हालांकि पेज ने फोन के किसी भी प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन इसने एक मजबूत संकेत दिया कि फोन का लॉन्च पास है।

गैलेक्सी A34 के अलावा कंपनी की ओर से गैलेक्सी A55 भी लॉन्च की भी तैयारी की जा रही है। हाल ही में इस फोन को कोरियाई एनआरआरए सर्टिफिकेशन और एनबीटीसी समेत कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जबकि स्मार्टफोन में गैलेक्सी A34 के समान फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। यह Exynos 1480 SoC और 50MP प्राइमरी कैमरा से लैस होगा।

See Full Specs