
साउथ कोरियी की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने आज अपने वर्चुअल इवेंट ‘Life Unstoppable’ के दौरान कई प्रोडक्ट को पेश करते हुए नए स्मार्टफोन Galaxy A42 5G की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पहली बार इस 5G फोन की घोषणा की है। इवेंट के दौरान फोन के लुक व डिजाइन से पर्दा उठा दिया गया है। हालांकि, कंपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के अंदर आने वाले इस डिवाइस को साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A42 5G के नाम, डिजाइन और डिसप्ले के अलावा कंपनी ने फोन की किसी भी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।
डिजाइन
इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी 6.6-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इवेंट में फोन के रियर और फ्रंट डिजाइन को दर्शाया गया है। रियर पर मौजूद क्वाड कैमरा सेटअप चौकोर शेप में बाईं ओर ऊपर की तरफ प्लेस होगा। वहीं, फोन में फ्रंट पर बीच में नॉच होगा। नॉच के होने से फोन के टॉप में न के बराबर बेजल होंगे। वहीं, राइट और लेफ्ट साइड भी बेजल्स काफी कम होंगे। लेकिन, बॉटम में चिन पार्ट देखने को मिलेगा।
5000mAh बैटरी
कुछ समय पहले 91mobiles ने गैलेक्सी ए42 5G को चाइना की 3सी वेबसाइट पर स्पॉट किया था। लिस्टिंग से आने वाले सैमसंग ए-सीरीज स्मार्टफोन में 4860mAh बैटरी होने का पता चला है। यानी फोन में टिपिकल बैटरी कैपिसिटी 5000mAh दी जा सकी है। सैमसंग अपनी एम-सीरीज में 6000mAh बैटरी दे रही है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले जानें Samsung Galaxy M51 की 6 खास बातें, 10 सितंबर को इंडिया में करेगा एंट्री
128 जीबी स्टोरेज
3C लिस्टिंग से आने वाले मिड-रेंज 5जी हैंडसेट के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन, Sammobile की रिपोर्ट में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन वाइट, ग्रे और ब्लैक कलर में आएगा।
Samsung Galaxy A42 5G कंपनी के ही गैलेक्सी ए41 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जो इस साल मार्च में 3,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए42 खास होगा क्योंकि इस फोन को बजट कैटगरी में 5जी समर्थन के साथ पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Samsung बना रही है एक और सस्ता फोन, Galaxy A12 नाम के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy A41 की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A41 में तीन रियर कैमरे हैं। रियर पर एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल वाले कैमरे पर है।























