Samsung का यह प्रीमियम स्मार्टफोन बिक रहा है 4750 रुपये सस्ता! मार्च में हुआ था इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Samsung-Galaxy-A56-5G.jpg

Samsung ने इस साल मार्च में अपना मिड-रेंज प्रीमियम फोन Galaxy A56 भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत ₹44,999 रखी गई थी। अब कंपनी ने इसकी कीमत में स्थायी रूप से ₹3,000 की कटौती कर दी है। इसके साथ ही Amazon पर एक अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।

Samsung Galaxy A56 5G ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन पिछले महीने मार्च में इंडिया में लॉन्च हुआ था। अब इस फोन का 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 3 हजार रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया दोनों पर यह सैमसंग 5जी मोबाइल 41,999 में सेल के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A56 5G लॉन्च प्राइस कंपनी वेबसाइट प्राइस अमेजन प्राइस
8GB RAM + 256GB Storage ₹44,999 ₹41,999 ₹40,249

इसके अलावा, Amazon पर खरीदारी करते समय ग्राहकों 1,750 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत 40,249 पड़ेगी। फिलहाल यह ऑफर कब तक वैलिड रहेगा, इसकी कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है।

कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदने के​ लिए (यहां क्लिक) और ​अमेजन से फोन परचेज करने के लिए (यहां क्लिक) करें।

Samsung Galaxy A56 5G Price
Rs. 38,999
Go To Store
See All Prices

Samsung Galaxy A56 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Galaxy A56 में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।

प्रोसेसर

फोन में Samsung का एक्सीनोस 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ AMD Xclipse 530 GPU भी मिलता है, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इस फोन ने 9,19,985 AnTuTu Benchmark अचीव किया है।

कैमरा

Galaxy A56 में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी

फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 10 घंटे 4 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त किया है। वहीं टेस्ट के दौरान बैटरी को 20% से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 68 मिनट का समय लगा है।

फीचर्स

Galaxy A56 Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर्स और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। Samsung इस फोन के लिए 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी करती है।

See Full Specs