8जीबी रैम और 4 रियर कैमरे वाला सैमसंग का फोन मिल रहा है सिर्फ 24,990 रुपये में, क्या वनप्लस से बेस्ट है यह डील

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले साल गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन को वैश्विक बाजार में पेश किया था। कुछ दिन बाद ही यह फोन भारत में उपलब्ध हो गया। यह विश्व का पहला फोन था जिसमें 4 रियर कैमरे ;क्वाड कैमरा सेटअप द्ध मौजूद थे। कंपनी ने इसे दो वेरियंट में पेश किया था 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी व 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी। भारत में इन फोंस को 36,990 रुपये और 39,990 रुपये में पेश किया गया था लेकिन आज इनकी कीमत में लगभग 15,000 रुपये की कटौती हो चुकी है। आज 6जीबी रैम वाला फोन 22,990 और 8जीबी रैम वाले मॉडल को 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हालांकि 7,000 रुपये तक का प्राइस पहले ही कम हो चुका था आज कंपनी ने 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया है। इस कटौती के बाद सैमसंग का यह फोन 22,990 और 24,990 रुपये में उपलब्ध हो चुका है। इस प्राइस काटौती कि बाद इसे बेस्ट डील कहा जाएगा। यह सैमसंग का अब तक का सबसे सस्ता 8जीबी रैम वाला फोन बन चुका है। वहीं क्वाड कैमरा कैमरा होना अतिरिक्त बोनस कहा जाएगा। इसे भी पढ़ें: हुआवई यूजर के लिए राहत: अभी नहीं बंद होगी Huawei और Honor फोन में गूगल सर्विसेज

सैमसंग गैलेक्सी ए9 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सि ए9 इस फोन में 4 ​रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। मेन सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है जो 24-मेगापिक्सल का ओआईएस सेंसर है। वहीं दूसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है जो 5-मेगापिक्सल का है। यह सेंसर डेफ्थ सेंसिंग के लिए काम करता है। वहीं तीसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला है जो 8-मेगापिक्सल। इस सेंसर का उपयोग वाइड एंगल के लिए किया गया है और चौथा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला है। 10-मेगापिक्सल का यह सेंसर टेलीफोटो लेंस है जो लॉस लेस जूम में काम आएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम

सेल्फी में भी यह कम नहीं है। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर वाले 24-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस किया है। यह कैमरा एआई इंटीग्रेटेड है और इसमें लाइव फोकस मोड भी मिलेगा।
Samsung Galaxy A7 a9 price cut in india offer specifications
दूसरे स्पेसिफिकेशन की ओर रुख करें तो इस फोन में 8.5:9 आसपेक्ट रेशियो 6.3-इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले दी गई है। कंपनी ने इसे 1080×2280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया है।

यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो सैमसंग के यूजर इंटरफेस एक्सपीरियंस 8.5 यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए कंपनी ने इस फोन को 14एनएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रीनो 512 जीपीयू मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में वाइफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एनएफसी तथा सैमसंग पे सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं गैलेक्सी ए9 में यूएसबी टाइप सी-पोर्ट भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 3,800एमएएच बैटरी दी गई है और यह क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here