सैमसंग ला रही है सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy F04s, लो बजट में देगा Realme-Redmi को चुनौती

सैमसंग ने जुड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी अपनी ‘एफ’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर लॉन्च कर रही है जो Samsung Galaxy F04s नाम के साथ लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी एफ04एस एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे सस्ती कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक अपने नए गैलेक्सी मोबाइल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ताजा लीक में Samsung Galaxy F04s स्मार्टफोन से जुड़ी अहम डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
Samsung Galaxy F04s
सैमसंग गैलेक्सी एफ04एस स्मार्टफोन वाई-फाई अलायंस (Wi-Fi alliance) पर स्पॉट हुआ है जिसे सबसे पहले टेक वेबसाइट प्राइसबाबा ने देखा है। इस वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर नए सैमसंग स्मार्टफोन को SM-E045F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में सामने आया है कि Samsung Galaxy F04s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च होगा जिसमें 2.4गीगाहर्ट्ज़ सिंगल बैंड वाईफाई सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन की अन्य डिटेल्स सामने आनी बाकी है तथा उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही गैलेक्सी एफ04एस पर से पर्दा उठा देगी।
Samsung Galaxy A04s
हाल ही में फिनलैंड में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए04एस स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह भी पढ़ें: 10 हजार की रेंज में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M32 Prime Edition
Samsung Galaxy A04s एंड्रॉयड 12 आधारित वनयूआई कोर 4.1 पर पेश हुआ है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 4 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए04एस डुअल सिम फोन है जो 4एलटीई पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A04s के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।