Samsung Galaxy F70 Pro 5G इंडिया प्राइस लीक, जानें कितने रूपये का होगा यह 8GB RAM वाला 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/Samsung-Galaxy-M55-5G-Ports.jpg

Samsung Galaxy M47 5G इंडिया में लॉन्च होने वाला सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस सस्ते 5जी फोन के अलावा कंपनी अपनी गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज में भी एक नया मोबाइल जोड़ने जा रही है जो Samsung Galaxy F70 Pro 5G नाम से लॉन्च होगा। यूं तो बीते दिनों यह स्मार्टफोन कंपनी वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया जा चुका है। लेकिन अब कंपनी की घोषणा से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो का प्राइस भी लीक के जरिये सामने आ गया है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन का प्राइस टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर किया है। ​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने बताया है कि Galaxy F70 Pro तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। इस प्राइस पर 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। लीक के मुताबिक यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर लाया जाएगा जिनका रेट 36,999 रुपये और 41,999 रुपये होगा।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन LPDDR5X RAM पर लाया जा सकता है जो मोबाइल में मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जिसके साथ 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिल सकती है। वहीं साथ ही कंपनी इस फोन में 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट भी दे सकती है।

Samsung Galaxy F70e

Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के सा​थ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो में पावर बैकअप के लिए 6000mAh battery दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह सैमसंग 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। यह sAMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन हो सकती है।