
सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 21 मई भारत में नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। सैमसंग की ओर से मीडिया इन्वाईट भी भेजे जा चुके हैं जिसमें बताया गया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन इनफिनिटी डिसप्ले से लैस होंगे। सैमसंग ने हालांकि लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन कंपनी के ही एक आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी जे6 को रिटेल स्टोर्स पर देखा गया है। बाजार में होर्डिंग लगाने के साथ ही सैमसंग इंडिया ने भी इस अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के लिए इस फोन के आने की जानकारी दे दी है।
सैमसंग की ओर से ट्वीट कर गैलेक्सी जे6 की वीडियो शेयर की गई है। वहीं राजधानी में रिटेल स्टोर्स के बाहर भी इस फोन के होर्डिंग लग चुके हैं। यह पुख्ता हो गया है कि सैमसंग द्वारा गैलेक्सी जे6 आने वाली 21 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा तथा 22 मई से ही आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी की ओर से हालांकि गैलेक्सी जे6 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फोटो से पता चला गया है कि यह फोन बेजल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च होगा। फोन को लेकर सामनें आए लीक्स की मानें तो इसमें 5.6-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 1480 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी।
The Samsung #GalaxyJ6 is coming soon with state-of-the-art design and features that will make your life truly infinite. It’s coming to take you #ToInfinityAndMore. Click to get notified- https://t.co/sno9K31UDO pic.twitter.com/WR7Dd72OV5
— Samsung Mobile India (@SamsungMobileIN) May 18, 2018
सैमसंग गैलेक्सी जे6 को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी, 3जीबी तथा 4जीबी के तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है तथा यह फोन आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस 7870 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 में बाईक मोड, अल्ट्रा डाटा सेविंग मोड व सैमसंग मॉल दिए जाने की बात भी सामनें आई है।
4जीबी रैम और 10.5-इंच स्क्रीन के साथ सामनें आया सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4
सैमसंग की ओर से इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि सैमसंग की ओर से 21 मई को जो लॉन्च किया जा रहा है उसमें कंपनी एक से ज्यादा डिवाईस पेश कर सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी जे6 के साथ ही कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में भी कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो इनफिनिटी डिसप्ले से लैस होंगे। वहीं गैलेक्सी जे6 की कीमत और पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए भी 21 मई को फोन लॉन्च का इंंतजार किया जा रहा है।


















