Samsung ला रहा सस्ता Galaxy M02 स्मार्टफोन, जानें डीटेल

Samsung को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी अपने नए बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। बजट सेगमेंट के अंदर गैलेक्सी एम और गैलेक्सी ए सीरीज में दक्षिण कोरियाई कंपनी नया बजट फोन लॉन्च कर सकती है। कुछ दिनों पहले ही Samsung Galaxy A02 को मॉडल नंबर SM-A025F के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया था। वहीं, अब NEMKO AS सर्टिफिकेशन साइट पर Galaxy A02 और Galaxy M02 को स्पॉट किया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही फोन्स को पेश करेगी।
लिस्टिंग में SM-A025F/DS, SM-A025F, SM-M025F/DS, SM-A025M/DS और SM-A025M मॉडल नंबर को देखा गया है। वहीं दोनों को नार्वे की कंपनी द्वारा एक ही सर्टिफिकेशन में शामिल किया गया है, यह एक मजबूत संकेत है कि M02 कुछ क्षेत्रों में A02 के नाम से भी पेश किया जा सकता है। इसका मतलब दोनों फोन फीचर्स के मामले में एक ही होंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 हुए और भी सस्ते, जानें अब कितना है इन पावरफुल फोन का प्राइस
गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए02 स्मार्टफोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है और कुछ समय पहले इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A025F के साथ लिस्ट किया गया था। साइट पर फोन की कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई थी।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार फोन 1.80 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलने वाले स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन 2 जीबी रैम के साथ और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। हालांकि, फोन के कैमरे और डिस्प्ले व बैटरी साइज़ के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, अफवाह है कि स्मार्टफोन में एचडी+ रेजॉलूशन वाली एलसीडी डिसप्लो हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 20MP सेल्फी कैमरे वाले Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये है नई कीमत
Samsung Galaxy A01
Samsung Galaxy A01 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस फोन को 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की आईपीएस एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित वनयूआई 2.0 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर पर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।