
इंडिया में 15 हजार के बजट में एक नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy M14 5G लॉन्च हुआ है। नाम से ही समझ आ जाता है कि यह एक 5जी स्मार्टफोन है। सैमसंग के इस नए मोबाइल की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है तथा बड़ा मॉडल 14,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। अगर आप इसी प्राइस रेंज में कोई नया 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Galaxy M14 5G भी आपके बेस्ट ऑप्शन्स में शामिल हो सकता है। इस फोन के अंदर क्या खूबी और क्या खामी है, यह सब ब्यौरा हमने आगे दिया है। यहां आप पढ़ पाएंगे कि कुछ दिन यूज़ करने के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी फोन का अनुभव कैसा रहा।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 का डिजाईन
Samsung Galaxy M14 को हाथ में पकड़ते ही यह थोड़ा भारी महसूस होता है। लेकिन फिर जब इसकी ग्रिप तथा शाइनी बैक पैनल को देखते हैं तो वह भारीपन दिमाग से निकल जाता है। यह ग्लॉसी फिनिश वाला कर्व्ड डिजाईन फोन है जो लाइट पकड़ने पर कुछ ज्यादा ही अटरेक्टिव लगता है। फोन की लुक कुछ ऐसी है कि आप इसपर कवर लगाना नहीं चाहेंगे। रिंग शेप में दिए गए कैमरा सेंसर इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।
बैक पैनल पूरी तरह सपाट है, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर न दिया जाना सैमसंग का एक अच्छा डिसीजन है। यहां कैमरा सेटअप के अलावा बस नीचे की ओर Samsung ब्रांडिंग दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन तथा वॉल्यूम रॉकर फोन के राइट पैनल पर है। हेडफोन जैक, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल फोन के लोअर पैनल पर दिया गया है। सिम स्लॉट लेफ्ट पैनल पर ऊपर की ओर फिट किया गया है।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस23 रिव्यू: छोटा पैकेट बड़ा धमाका, हर मामले में बेस्ट
गैलेक्सी एम14 की रियर लुक वाकई में अच्छी है। पैनल पर उंगलियों के निशान ज्यादा नहीं टिकते हैं। हॉं, साइज थोड़ा बड़ा है जो छोटे हाथ वाले यूजर को कुछ परेशान कर सकता है। एक हाथ से फोन यूज़ करने वाले लोगों को नोटिफिकेशन पैनल एक्सेस करने में थोड़ी दिक्कत होगी। इसके लिए दोनों हाथों को इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो फोन गिरने का खतरा बना रहता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 की स्क्रीन
Samsung Galaxy M14 5G को ऑन करते ही इसकी स्क्रीन यूजर को अट्रैक्ट करेगी। डिस्प्ले ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट अच्छी हैं तथा साथ में स्क्रीन का बड़ा साइज इनके आउटपुट को और भी एन्हांस कर देता है। इस मोबाइल फोन में 1080 x 2408 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है।
यह एक एलसीडी डिस्प्ले है जो फोन यूज़ के दौरान कहीं निराश नहीं करती है। हर तरह के रंग इस डिस्प्ले पर निखरकर आते हैं। हमनें इस फोन पर आईपीएल मैच देखें जिनमें स्टेडियम और खिलाड़ियों की ड्रेस के कलर काफी अट्रैक्टिव लगे। कहीं-कहीं हमें ओवर ब्राइटनेस देखने को मिली जो लंबे यूज़ के दौरान यूजर की आंखों को परेशान कर सकती है। लेकिन इसे ऑटो ब्राइटनेस फीचर के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Redmi Note 12 4G रिव्यू: क्या 5G के इस युग में बन पाएगा ग्राहकों की पसंद
गैलेक्सी एम14 5जी फोन को Wideline L1 सपोर्ट भी प्राप्त है जो लंबे यूज़ में फायदेमंद साबित होगा। यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है और हमें भी कहीं फ्लिकर की प्रॉब्लम नहीं दिखी। वहीं स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से भी प्रोटेक्ट किया गया है। ओवरआल एक्सपीरियंस की बात करें तो Galaxy M14 5G की स्क्रीन क्वालिटी अच्छी ही कही जाएगी। इसपर गेम खेलने या वेब सीरीज देखने में मजा आएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 की प्रोसेसिंग
Samsung Galaxy M14 5G में कंपनी का ही एक्सनॉस 1330 चिपसेट दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। इस फोन में हमने New State Mobile गेम खेला तथा प्रोसेसिंग को कोई दिक्कत सामने नहीं आई। गेम लैग या हैंग जैसी समस्या देखने को नहीं मिली।
तकरीबन 1 घंटा गेम खेलने के दौरान प्रोसेसिंग स्मूथ ही रही तथा फ्रेम रेट में भी कहीं कोई गिरावट देखने को नहीं मिली। लेकिन वहीं दूसरी ओर गेम खेलने के दौरान यह फोन हीट हो गया तथा गर्माहट काफी देर तक मौजूद रही। इस स्थिति को देखते हुए हमारा अनुमान है कि रोज तथा दिन में लंबे समय तक अगर गैलेक्सी एम14 5जी में गेम खेला जाए तो शायद प्रोसेसिंग की समस्या भी सामने आ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip4 Review: क्यूट लुक, किलर परफॉर्मेंस!
हैवी गेमिंग के अलावा फोन की प्रोसेसिंग शायद कहीं और परेशान नहीं करेगी। उपयोग के दौरान मल्टी टॉस्किंग और ऐप स्विचिंग जैसी चीजें स्मूथ रही हैं तथा सैमसंग का यूआई भी काफी यूजर फ्रेंडली है। बता दें कि इसमें एंड्रॉयड 13 के साथ वनयूआई 5.1 दिया गया है। वहीं एक अच्छी बात यह भी है कि गैलेक्सी एम14 5जी फोन 2 साल की एंड्रॉयड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 का कैमरा
Samsung Galaxy M14 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन की कैमरा क्वालिटी हमें औसत लगी। फोन से खींची गई पिक्चर में शार्पनेस और क्लियर विज़न की कमी महसूस हुई है। ऑब्जेक्ट कलर्स कुछ फीके नज़र आए हैं।
फोन से लिए गए कुछ कैमरा सैंपल:
रियर कैमरा हमें जहां कुछ पीछे लगा वहीं फोन का फ्रंट कैमरा दो कदम आगे निकल जाता है। गैलेक्सी एम14 5जी की सेल्फी काफी सही है जो ऑब्जेक्ट काफी क्लीयर कैप्चर करती है। यह 13एमपी सेंसर है। फ्रंट कैमरे को हथेली दिखाकर सेल्फी खींची जा सकती है। यह फीचर कंपनी के महंगे Galaxy S23 में भी है, ऐसे में खुश हुआ जा सकता है कि सस्ते Galaxy M14 5G में भी आपको यह मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें: Redmi 12C रिव्यू: कम दाम वाला दमदार फोन, बन सकता है लो बजट में अच्छा ऑप्शन
फोन कैमरे में फेस और फिल्टर इफेक्ट्स भी दिए गए हैं जो ठीक ठाक काम कर लेते हैं। इसमें प्रो मोड और मैक्रो मोड भी मौजूद है जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यूज़ के दौरान नॉर्मल मोड और प्रो मोड में बहुत ज्यादा अंतर हमें नहीं दिखा है। लेकिन अगर फोन प्राइस सेग्मेंट के हिसाब से देखें तो 14 हजार से कम बजट में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
Samsung Galaxy M14 5G की बैटरी
यह सैमसंग फोन पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 27 घंटे की इंटरनेट सर्फिंग या फिर 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। हमने लगातार इसका यूज तो नहीं किया है लेकिन 100% चार्ज के बाद इसकी बैटरी 5 दिन तक फोन को चालू रख पाई है। कैमरा, गेम, वीडियो और चैटिंग सब किया जाए तो भी यह फोन आराम से एक पूरा दिन निकाल देगा।
Samsung Galaxy M14 5G के साथ 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह तकनीक फोन को तेजी से चार्ज करती है, लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे। दरअसल सैमसंग मोबाइल के साथ अडेप्टर नहीं दे रही है। फोन बॉक्स में सिर्फ यूएसबी केबल मिलती है, लेकिन चार्जर नहीं। यह निराशा पैदा करता है। कहा जा सकता है कि कंपनी ने फोन कॉस्ट कम रखने के लिए यह कदम उठाया है जो यूजर्स को पसंद नहीं आएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी की खूबी
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी की खामी
निष्कर्ष
Samsung Galaxy M14 5G फोन का 4GB + 128GB वेरिएंट 13,990 रुपये में तथा 6GB + 128GB वेरिएंट 14,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। सैमसंग ब्रांड वैल्यू और यह प्राइस फोन को बेहतर विकल्प बनाते हैं। अगर फोन में बहुत ज्यादा गेम नहीं खेलते हैं तो बाकी इस्तेमाल के लिए इसे कंसीडर किया जा सकता है। कैमरे से थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा, लेकिन आजकल इंस्टा और स्नैपचैट जैसे थर्ड पार्टी ऐप इसकी पूर्ति कर देते हैं। लुक व डिजाईन के मामले भी इसे चुना जा सकता है आप निराश नहीं होंगे।
























