Samsung Galaxy M17 और Galaxy M17e हुए महंगे, 2,000 रुपये बढ़ा स्मार्टफोंस का प्राइस

Join Us icon
Samsung Galaxy M17

सैमसंग फैंस को झटका लगा है। कंपनी की ‘एम सीरीज’ के दो स्मार्टफोंस महंगे हो गए हैं। Samsung Galaxy M17 और Samsung Galaxy M17e की कीमत 2,000 रुपये बढ़ गई है। प्राइस हाइक के बाद गैलेक्सी एम17 की शुरुआती कीमत जहां 21,999 रुपये हो गई है वहीं, गैलेक्सी एम17ई का स्टार्टिंग प्राइस 20,499 रुपये हो गया है। दोनों फोन सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट samsung.com पर नए रेट के साथ सेल के लिए लिस्ट हो गए हैं।

Samsung Galaxy M17 प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एम17पुरानी कीमतनई कीमत
4GB RAM + 128GB Storage₹19,999₹21,999
6GB RAM + 128GB Storage₹22,999₹24,999
8GB RAM + 128GB Storage₹25,999₹27,999

Samsung Galaxy M17e प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एम17ईपुरानी कीमतनई कीमत
4GB RAM + 128GB Storage₹18,499₹20,499
6GB RAM + 128GB Storage₹21,499₹23,499

Samsung Galaxy M17 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एम17 स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इस सैमसंग फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में IP54 रेटिंग मिलती है जो Galaxy M17 को हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है।

Samsung Galaxy M17

Samsung Galaxy M17 5G फोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1100nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा लगा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M17e स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित One UI 8 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy M17e

Samsung Galaxy M17e 5G फोन में 6.7-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। वहीं डिवाइस को पानी की फुहारों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

नोट: खबर लिखे जाने के समय सैमसंग की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर Galaxy M17 5G और Galaxy M17e 5G फोन बढ़ी हुई कीमतों के साथ सेल के लिए लिस्ट हो चुके हैं। हालांकि, अन्य शॉपिंग साइट्स पर ये दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनमें डिस्काउंट और बैंक कार्ड ऑफर्स भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here