Samsung Galaxy M17e 5G की जानकारी आई सामने, Google Play Console पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/samsung-galaxy-m17-5g-india-launched-specs-offer-price-12499.jpg

Samsung भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। लीक के अनुसार, कंपनी Galaxy A07 5G को जनवरी के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसी बीच, Samsung Galaxy M17e 5G को Google Play Console की supported devices लिस्ट में स्पॉट किया गया है। जिससे नए M-सीरीज 5G फोन आने की उम्मीद बढ़ गई है।

Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, इस डिवाइस का मॉडल नंबर “SM-M076B” है। डिवाइस का कोडनेम “A07x” बताया गया है। यह संकेत देता है कि Galaxy M17e 5G, अपकमिंग Galaxy A07 5G का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि SM-M076B मॉडल Galaxy M07 5G के नाम से लॉन्च होगा, लेकिन लिस्टिंग में साफ तौर पर इसे Galaxy M17e 5G के नाम से दर्शाया गया है।

सैमसंग के आगामी फोन के नाम को लेकर यह बदलाव चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि हाल के समय में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस की नेमिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रहे हैं और Samsung भी इसी पैटर्न को फॉलो कर सकता है। आमतौर पर “e” सुफिक्स का इस्तेमाल Galaxy A0Xe सीरीज जैसे अल्ट्रा-बजट स्मार्टफोंस और उनके M और F सीरीज रीब्रांडेड वर्जन में किया जाता है। जबकि Galaxy M1X सीरीज में इस तरह की नेमिंग कम ही देखने को मिलती है, इसलिए Galaxy M17e 5G का नाम अपने आप में बड़ा बदलाव हो सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, Galaxy A07 5G हाल ही में Google Play Console पर स्पॉट हुआ था। जहां इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की जानकारी मिली थी। इसके साथ 8GB रैम और Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि Galaxy M17e 5G में भी लगभग यही हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशंस दिए जा सकते हैं।

आगामी Samsung Galaxy M17e 5G उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो बजट सेगमेंट में अच्छा 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi 14C 5G, Realme C65 5G और Lava Blaze 2 5G जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि Samsung ब्रांड Galaxy M17e 5G को सस्ते में लॉन्च करता है और इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB रैम और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह बजट 5G सेगमेंट में अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में पुख्ता जानकारी मिलने तक आपको इंतजार करना होगा। इससे जुड़े और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।