
Samsung Galaxy M34 5G इंडिया में उपलब्ध होने वाला है। कंपनी जल्द ही फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है। बीते दिनों जहां इसका सपोर्ट पेज सामने आया था वहीं अब फोन के अमेज़न प्रोडक्ट पेज की डिटेल्स भी उजागर हो गई है। फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी इंडिया लॉन्च
इस सैमसंग फोन के प्रोडक्ट पेज को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर देखा गया है। यहां फोन का माइक्रो पेज लाईव हुआ है जिसपर गैलेक्सी एम34 5जी को टीज़ किया गया है। यहां फोन के डिजाईन के साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया कि Galaxy M34 5G बेहद जल्द भारत में लॉन्च होगा तथा अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। हमें उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर यह फोन लॉन्च हो जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन : गैलेक्सी एम34 5जी फोन में 6.6 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी बताई गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
प्रोसेसर : यह सैमसंग मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। फोन में एंडरॉयड 13 आधारित वनयूआई देखने को मिलेगा।
रियर कैमरा : फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 5 मेेगापिक्सल का थर्ड सेंसर शामिल हो सकता है।
फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M34 5G फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता हैं
बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगी।










