Samsung Galaxy S20 FE 2022 मॉडल चुपचाप हुआ लॉन्च, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ली है एंट्री

Join Us icon

Samsung ने पिछले साल इन्हीं दिनों में अपनी ‘गैलेक्सी एस20’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy S20 Fan Edition लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन इंडिया में 4G और 5G दो मॉडल्स में आया था जो अटरेक्टिव लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि सैमसंग ने अपनी होम मार्केट कोरिया में इस स्मार्टफोन का एक और मॉडल पेश किया है जो Samsung Galaxy S20 FE 2022 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। आगे इस नए सैमसंग मोबाइल का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की गई है।

Samsung Galaxy S20 FE 2022 की स्पेसिफिकेशन्स

यह नया सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 2022 मॉडल स्पेसिफिकेशन्स के मामले में हमें पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुए गैलेक्सी एस20 एफई 4जी जैसा ही नज़र आया है। नो​र्थ कोरिया में लॉन्च किए गए इस नए स्मार्टफोन मॉडल में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। पंच-होल स्टाईल वाली इस स्क्रीन को कंपनी ने इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले का नाम दिया है।

Samsung Galaxy S20 FE 2022 launched know price specifications sale offer

Samsung Galaxy S20 FE 2022 एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉक का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ गैलेक्सी एस20 एफई का 4जी मॉडल भी इसी चिपसेट पर काम करता है। कोरिया में यह नया 2022 मॉडल 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए नए सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 2022 मॉडल में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S20 FE 2022 launched know price specifications sale offer

फोटोग्राफी के मामले में भी यह फोन पुराने मॉडल जैसा है। मोबाइल के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा दिया गया है जिसके साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy S20 FE 2022 मॉडल एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन भी आईपी68 रेटिंग के साथ मार्केट में आया है।

Samsung Galaxy S20 FE 2022 का रेट

Samsung Galaxy S20 FE 2022 को कोरिया में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत KRW 700,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 43,500 रुपये के करीब है। देखा जाए तो यह फोन पिछले साल इंडिया में लॉन्च हुए गैलेक्सी एस20 एफई मॉडल से सस्ता है, लेकिन एक साल पुरानी स्पेसिफिकेशन्स पर यह प्राइस फिर भी ज्यादा ही माना जाएगा। कोरियन मार्केट में यह सैमसंग फोन Cloud White, Cloud Lavender और Cloud Navy कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here