Samsung Galaxy S25 Edge कैमरा स्पेसिफिकेशन और स्क्रीन प्रोटेक्शन की डिटेल्स हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/samsung-galaxy-s25-edge-camera-specifications-screen-protection-leaked.jpg
Highlights

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी S25 सीरीज के एक नए स्लिम फोन, गैलेक्सी S25 Edge को आधिकारिक रूप से टीज किया है। हालांकि, सैमसंग ने फोन के स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारी शेयर नहीं किए हैं, लेकिन इसकी कथित कैमरा स्पेसिफिकेशन और स्क्रीन प्रोटेक्शन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज कैमरा स्पेक्स, स्क्रीन प्रोटेक्शन

सैमसंग द्वारा अप्रैल 2025 में गैलेक्सी एस25 एज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यही नहीं सैमसंग के प्रतिद्वंद्वियों द्वारा भी आने वाले महीनों में पतले फोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

अन्य पतले फोन भी आने वाले हैं

एस25 एज की मोटाई 6 मिमी बताई जा रही है। एस25 एज को भारत सहित 39 देशों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि ये फोन किस तरह की कॉम्पिटिशन ला सकता है।