Exynos 2400 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर दिखा Samsung Galaxy S25 FE, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/samsung-galaxy-s25-fe-geekbench-exynos-2400.jpg
Highlights

Samsung Galaxy S25 FE के जल्द ही Galaxy S25 Edge के बाद Galaxy S25 सीरीज का पांचवां मॉडल बनकर लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन Galaxy S24 FE का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। 91mobiles ने अब Geekbench पर Samsung का एक नया स्मार्टफोन स्पॉट किया है, जिसका मॉडल नंबर देखकर माना जा रहा है कि यह Galaxy S25 FE हो सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE गीकबेंच लिस्टिंग

Samsung Galaxy S25 FE डिटेल्स (संभावित)

Galaxy S25 FE में अपग्रेडेड सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। Dutch पब्लिकेशन Galaxy Club की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 FE में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो कि पिछले मॉडल Galaxy S24 FE में मौजूद 10MP कैमरा की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अपग्रेडेड कैमरा के साथ Galaxy S25 FE यूजर्स को Galaxy S24 FE की तुलना में काफी बेहतर सेल्फी क्वालिटी का अनुभव मिलेगा।

Galaxy S25 FE के प्राइमरी कैमरा की बात करें तो Samsung इसमें भी 50MP सेंसर का इस्तेमाल जारी रखेगा, जैसा कि Galaxy S23 FE और S24 FE में देखा गया था। बाकी कैमरा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन अगर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।