Samsung Galaxy S25 Slim फोन के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/samsung-galaxy-s25-renders-leaks.jpg
Highlights

Samsung Galaxy S25 Slim के बारे में पिछले कुछ महीनों से लीक जानकारी सामने आई रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि डिवाइस 22 जनवरी को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ लॉन्च होगा या नहीं, लेकिन लॉन्च इवेंट का इनवाइट फोन की घोषणा की ओर इशारा करता है। यह स्मार्टफोन पहले GSMA IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। वहीं, अब, हमने कथित सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम को गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर देखा है।

Samsung Galaxy S25 Slim गीकबेंच

आधिकारिक गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट इनवाइट में चार फोन के कार्नर दिखाए गए हैं। इससे हमें यह अनुमान लगाने में मदद मिलती है कि ब्रांड इवेंट में गैलेक्सी एस25 स्लिम को ला सकता है। हमेशा की तरह, S25 लाइनअप में स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल शामिल होंगे। वहीं, पहले एस25 स्लिम को 2025 की दूसरी तिमाही में आने की बात कही गई थी।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी एस25 स्लिम में अन्य S25 मॉडल की तरह ही प्रोसेसर होगा। कथित तौर पर स्मार्टफोन की मोटाई लगभग 6 मिमी होगी। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले, 200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और लगभग 5,000mAh की बैटरी होने की अफवाह है। सैमसंग अपने गैलेक्सी एस25 स्लिम को Apple के iPhone 17 Air के प्रतियोगी के रूप में पेश करने का लक्ष्य बना रहा है, जिसके इस साल आने की जानकारी मिली थी।