Samsung Galaxy S26 की कीमत में 12,000 रुपये का इजाफा, अब इतने में मिलेगा फ्लैगशिप फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/samsung-galaxy-s26-price-hike-new-price-india-september-2026.jpg

Samsung ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार, फोन की नई कीमतें 20 सितंबर 2026 से देश में लागू होंगी। इस प्राइस हाइक के तहत Samsung Galaxy S26 के दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 12,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यानी अगर आपको यह फोन कम कीमत में लेना है तो 20 सितंबर तक ले सकते हैं क्योंकि उसके बाद ज्यादा कीमत देनी होगी। आइए, आगे नया प्राइस जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 की नई कीमत

Samsung Galaxy S26 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया था। लॉन्च के समय इसके बेस मॉडल की कीमत 87,999 रुपये थी। जबकि टॉप वैरियंट 1,07,999 रुपये में आया था। अब दोनों मॉडल्स की कीमत में 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह Galaxy S26 का 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 99,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत बढ़कर 1,19,999 रुपये हो जाएगी।

20 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं कि Samsung Galaxy S26 की नई कीमतें 20 सितंबर 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। यानी इस तारीख के बाद फोन खरीदने वाले ग्राहकों को दोनों वेरिएंट्स के लिए 12,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

सर्कुलर में यह भी साफ लिखा है कि अगले आधिकारिक नोटिस तक इस मॉडल पर कोई अतिरिक्त ‘सेल आउट स्कीम’ या डिस्काउंट ऑफर लागू नहीं होगा। हालांकि, अलग-अलग रिटेल चैनल पर उपलब्ध ऑफर्स या बैंक डिस्काउंट अलग हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.3-इंच का फुलएचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S26 में Exynos 2600 चिप्सी दिया गया है। जो ARM 9.3 आर्किटेक्चर पर बने डेका-कोर सीपीयू के साथ आता है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जबकि सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,300mAh बैटरी दी गई है। जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर आया था। इसमें Galaxy AI, Bixby, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यदि आप Samsung Galaxy S26 फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 20 सितंबर से पहले उपलब्ध कीमत और ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं क्योंकि नई कीमतें लागू होने के बाद 256GB मॉडल के लिए 99,999 रुपये और 512GB मॉडल के लिए 1,19,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ब्रांड कीमत कम भी कर सकता है साथ ही ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको इंतजार करना होगा। हम आपको प्राइस में बदलाव होने पर आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।