
सैमसंग के सबसे बड़ा फोन लॉन्च हो गए हैं। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy S26 series इंडिया में लॉन्च कर दी गई है जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस एआई फीचर्स के साथ आई है। एस26 सीरीज में तीन मोबाइल फोन Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra लॉन्च किए गए है। ये प्रीमियम सैमसंग स्मार्टफोन कितने रुपये के हैं और इन्हें कितने रुपये के डिस्काउंट व ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है, इसका पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी एस26 और एस26+ को 12जीबी रैम वाले 5जी फोन हैं जिन्हें 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। Galaxy S26 की कीमत 87,999 रुपये और Galaxy S26+ का प्राइस 1,19,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं इनके 512जीबी मेमोरी वाले टॉप वेरिएंट का प्राइस क्रमश: 1,07,999 रुपये और 1,39,999 रुपये है।
| RAM + Storage | Galaxy S26 | Galaxy S26+ | Galaxy S26 Ultra |
| 12GB + 512GB | ₹87,999 | ₹1,19,999 | ₹1,39,999 |
| 12GB + 512GB | ₹1,07,999 | ₹1,39,999 | ₹1,59,999 |
| 16GB + 1TB | ₹1,89,999 |
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ है। Galaxy S26 Ultra का प्राइस 1,39,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। मोबाइल के 512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 1,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। 16जीबी रैम वाले इस सैमसंग फोन को 1टीबी स्टोरेज के साथ 1,89,999 रुपये में लाया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज सेल
Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और S26 Ultra तीनों स्मार्टफोन 26 फरवरी से इंडिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं और इनकी सेल 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। गैलेक्सी एस26 और एस26 अल्ट्रा को Cobalt Violet, Black, Sky Blue और White कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं गैलेक्सी एस26+ सिर्फ Cobalt Violet और Black कलर में मिलेगा। इनके अलावा सीरीज के तीनों फोन सैमसंग ऑफिशियल वेबसाइट पर Pink Gold और Silver Shadow में भी एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज ऑफर
Samsung Galaxy S26 series पर कंपनी डबल स्टोरेज अपग्रेड ऑफर लेकर आई है। इस स्कीम के तहत ग्राहक सीरीज के किसी मॉडल के 512GB मेमोरी वेरिएंट को 256GB मेमोरी के रेट पर ही खरीद सकते हैं। सभी फोन मॉडल्स में इन वेरिएंट्स का प्राइस डिफरेंस 20 हजार रुपये है। यानी देखा जाए तो सैमसंग कंपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज के 512जीबी स्टोरेज वाले फोंस पर पूरे 20,000 रुपये की छूट दे रही है।
अगर आप मोबाइल की किश्त बनाना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S26 और S26+ 5G फोन को 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy S26 Ultra को 12 महीने की No Cost EMI पर परचेज किया जा सकता है।
गैलेक्सी एस26 सीरीज पर कंपनी एक्सचेंज वैल्यू भी बेहद तगड़ी दे रही है। गैलेक्सी एस26 या एस26 प्लस फोन खरीदते वक्त कोई पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा पर 75,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू पाई जा सकती है।
Galaxy S26 series के साथ कंपनी Pair Up ऑफर भी लेकर आई है। इस डील के तहत गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस स्मार्टफोंस के साथ Galaxy Buds4 या Buds4 Pro खरीदने पर 3,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के साथ गैलेक्सी बड्स4 प्रो परचेज करने पर 15% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S26 Ultra को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision booster का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200MP + 50MP + 50MP + 10MP सेंसर और फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग तकनीक मौजूद है। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की फुल स्पेसिफिकेशन्स (यहां क्लिक कर) पढ़ें।
Samsung Galaxy S26 और S26+ फोन को Exynos 2600 प्रोसेसर पर लाया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन 50MP + 12MP + 10MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी एस26 में 6.3-इंच फुलएचडी+ और गैलेक्सी एस26+ में 6.7-इंच क्वॉडएचडी+ स्क्रीन दी गई है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस26 5जी फोन 4300mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग और एस26+ मोबाइल 4900mAh बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट करता है। गैलैक्सी एस26 और एस26+ की विस्तृत जानकारी आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।











