Samsung Galaxy S26 सीरीज में मिल सकती है सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, जानें लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Samsung-Galaxy-S25-Slim-CAD-renders-2.webp
Highlights

सैमसंग Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही 2026 में आने वाली फ्लैगशिप यानी Galaxy S26 सीरीज के बारे में खबरें सामने आने लगी है। जी हां, अपने सही सुना क्योंकि, हाल ही में S26 Ultra के डिस्प्ले अपग्रेड्स से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। वहीं अब एक और नया अपडेट आया है। इस S26 सीरीज की बैटरी तकनीक ऑनलाइन लीक हो गई है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज बैटरी

बैटरी अपग्रेड के अलावा एक हालिया लीक में यह कहा गया था कि सैमसंग 2026 के Ultra फ्लैगशिप में ‘Colour-filter-on-thin-film-encapsulation’ (CoE) तकनीक का उपयोग करेगा। कंपनी इस तकनीक का उपयोग अपने फोल्डेबल फोन (Galaxy Z Fold 3 से लेकर Z Fold 6 तक) में करती रही है। इस तकनीक में OLED के पोलराइजर प्लेट्स को एक रंग फिल्टर से बदल दिया जाता है और सामान्य Pixel Define Layer (PDL) को काले रंग में बदल दिया जाता है। यह स्क्रीन की मोटाई को घटाने में मदद करता है, साथ ही लाइट ट्रांसमिटेंस को बढ़ाता है।