Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ दिखा Samsung Galaxy S26 Ultra, Geekbench पर सामने आया परफॉरमेंस स्कोर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/samsung-galaxy-s26-ultra-official-poster-renders-leak-details.jpg

Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पूर्व में Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साउथ कोरिया मॉडल गीकबेंच पर नजर आए थे। जिनमें Exynos 2600 चिप मिलने की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब Galaxy S26 Ultra का साउथ कोरिया वैरियंट मॉडल नंबर SM-S948N के साथ Geekbench पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra में दो हाई-परफॉरमेंस CPU कोर 4.74GHz की स्पीड पर और छह कोर 3.63GHz की स्पीड पर काम करते नजर आए हैं। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।

परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3710 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11284 का स्कोर हासिल किया है। लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है। इसमें करीब 11GB RAM दिख रही है, जिसे मार्केट में 12GB RAM के तौर पर पेश किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ रन कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। जिसे कम से कम 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra फोन की मोटाई करीब 7.9mm बताई जा रही है और वजन लगभग 214 ग्राम हो सकता है। बैटरी के तौर पर इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो वायरलेस पावर शेयरिंग को भी सपोर्ट कर सकती है। इसमें 60वॉट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 10MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra को Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साथ 25 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है।

आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra उन ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, टॉप-लेवल कैमरा क्वालिटी और S Pen सपोर्ट के साथ फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। इसका मुकाबला मार्केट में iPhone 17 Pro Max, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे स्मार्टफोंस से माना जा रहा है। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।