iPhone जैसे कलर में दिखा Samsung Galaxy S26 Ultra, देखें लुक

Samsung की आने वाली Galaxy S26 सीरीज को लेकर अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब इसमें आने वाले Samsung Galaxy S26 Ultra मॉडल की डमी यूनिट्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। जिनमें तीन कलर ऑप्शंस सिल्वर, ऑरेंज और गोल्ड देखने को मिले हैं। हालांकि, इनमें से ऑरेंज कलर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि यह पिछले महीने पेश हुए iphone 17 Pro Max जैसे कलर वाला लग रहा है। आइए, आगे आपको आगामी Galaxy S26 Ultra से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स देते हैं।
Galaxy S26 Ultra की तस्वीरें Reddit प्लेटफार्म पर शेयर की गई हैं जहां यूजर्स ने खास तौर पर ऑरेंज मॉडल की आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कलर Apple के iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange से बेहद मिलता-जुलता लग रहा है। कई लोगों ने इसे “कॉपीकैट मूव” तक कहा दिया है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये सिर्फ डमी यूनिट्स हैं यानी इन कलर वेरिएंट्स में बदलाव संभव है और असली रिटेल वर्जन में ये कलर आएगा या नहीं यह आने वाले महीनों में लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगा।
Samsung आमतौर पर अपने फ्लैगशिप मोबाइल्स के लिए यूनिक कलर्स लेकर आता रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra का फाइनल डिजाइन और कलर ऑप्शंस इससे अलग हो सकते हैं। बता दें कि कुछ हफ्तों पहले Galaxy S26 Ultra के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आए थे जिसमें डिजाइन लगभग अभी सामने आए डमी यूनिट्स जैसा ही लग रहा है।
डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra अपने पूर्व मॉडल से काफी मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन कैमरा सेटअप में कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इस बार भी इसमें फ्लैट डिस्प्ले, फ्लैट बैक पैनल और सेंटर में पंच होल डिजाइन दिया जा सकता है। फोन के फ्रेम मेटल और ग्लास से बना हो सकते हैं। जबकि कैमरा सेटअप के तीन लेंस अब किसी अलग कैमरा आइलैंड पर नहीं बल्कि पिल-शेप्ड कैमरा लेआउट के साथ दिख सकते हैं।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra का लॉन्च जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। इसके साथ Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge और Plus मॉडल भी पेश किए जा सकते हैं।
यदि ऑरेंज कलर सच में बाजार में आता है, तो इसे एप्पल की कॉपी के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि आने वाले समय में आधिकारिक ऐलान के बाद सच्चाई सामने आ ही जाएगी। वहीं, हमे उम्मीद है कि सैमसंग कुछ यूनिक ही कर सकता है। अगर आप भी आने वाले नए साल में अल्ट्रा मॉडल लेना चाहते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। वहीं, लॉन्च के बाद इसका मुकाबला iphone 17 Pro Max, आगामी Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हम आपको फोन से जुड़ा अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)