Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च डेट आई सामने, जानें डिटेल

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसमें लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही हम आपको कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी देंगे। बता दें कि पूर्व में खबर मिली थी कि कंपनी Galaxy S26 सीरीज को मार्च 2026 तक टाल सकती है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इसे फरवरी में ही लॉन्च कर सकता है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
नए लीक के अनुसार सैमसंग 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकता है। इसी इवेंट में कंपनी Galaxy S26 सीरीज पेश की जा सकती है। यह दिलचस्प है क्योंकि आमतौर पर सैमसंग अपनी फ्लैगशिप S सीरीज को जनवरी में लॉन्च करता आया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस इवेंट की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस लाइनअप में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और टॉप एंड Samsung Galaxy S26 Ultra आने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज दो अलग-अलग चिपसेट में आ सकती है। कुछ मार्केट्स में Exynos 2600 SoC लगाया जा सकता है। जबकि अन्य रीजन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप देखने को मिल सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जिसमें AI-बेस्ड प्राइवेसी फीचर जोड़ा जा सकता है। कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 5x टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। हालांकि 3x टेलीफोटो सेंसर को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है यह 12MP या 50MP में से कोई एक हो सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S26+ मॉडल में कंपनी बड़ा कैमरा अपग्रेड दे सकती है। इसमें बड़ा 1/1.3″ सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 12MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, S26+ में वही अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर इस्तेमाल किए जाएंगे जो Galaxy S25 Ultra में मिले थे।
बेस वैरियंट Samsung Galaxy S26 में भी S26+ जैसा ही कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जबकि बैटरी थोड़ी बड़ी यानी 4200–4300mAh के बीच हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सैमसंग एक नया स्लिम Galaxy S26 मॉडल भी ला सकता है। जो साइज में S26 और S26+ के बीच रखा जा सकता है। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और 4300mAh बैटरी हो सकती है।
आगामी Samsung Galaxy S26 सीरीज में अगर ऊपर बताए गए बदलाव मिलते हैं तो यह सैमसंग की अब तक की सबसे एडवांस S सीरीज साबित हो सकती है। हालांकि यह लीक रिपोर्ट है इसलिए इसे पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है। हमें आगे और भी अपडेट आने का इंतजार करना होगा। हम आपको लगातार जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।